Hindi News Portal
देश

सोनिया गांधी और मायावती के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नयी दिल्ली: भारतीय नारीत्व की गरिमा को नयी ऊंचाइयां प्रदान करने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा देश के शोषितों एवं पीड़ितों के भीतर विश्वास पैदा करने के लिए बीएसपी प्रमुख मायावती को ‘भारत रत्न’ देने की मांग कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने बुधवार को कि है । उन्होने कहा कि दोनों महिला नेताओं ने अति असामान्य परिस्थितियों में अपने व्यवहार को बनाए रखा तथा दोनों के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान की मांग वह एक नेता के तौर पर नहीं, बल्कि एक भारतीय नागरिक की हैसियत से कर रहे हैं।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में अपने एक ट्वीट के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘सोनिया जी भले ही एक बड़े परिवार में बहू बनकर भारत आईं, लेकिन उन्होंने जिस तरह से भारतीय संस्कृति को अपनाया और अति असामान्य परिस्थितियों में भी अपना व्यवहार बनाए रखा, वो अपने आप में मिसाल है। उन्होंने भारतीय नारीत्व को नयी ऊंचाई प्रदान की है।’’
भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता।

 

 

 

07 January, 2021

NIA को बड़ी सफलता मिली, रामेश्वरम कैफे विस्फोट का आरोपी मुअज्जिल शरीफ गिरफ्तार
NIA ने आरोपी पर 3-3 लाख रुपये का इनाम रखा गया था
वकीलों की चिठ्ठी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति
अपने स्वार्थों के लिए दूसरों से प्रतिबद्धता चाहते हैं
पीएम मोदी ने संदेशखाली पीड़ित भाजपा प्रत्याशी से बात की:शक्ति स्वरूपा बताया
भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।
PM मोदी को भूटान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ,140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया
पीएम मोदी भूटान के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान को पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं।
अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर, पत्नी बोली- यह गिरफ़्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा
केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी का विरोध किया