Hindi News Portal
राजनीति

जून में कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सहमति बनी

नयी दिल्ली ; शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें तीन प्रस्ताव पर कार्यसमिति ने अपनी मुहर लगा दी है। बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पत्रकार वार्ता में बात करते हुए में बताया कि संगठन चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव मई के आखिरी तक करने का प्रस्ताव रखा था।

उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों ने एकमत से अपने विचार रखते हुए कहा कि पांच राज्यों में जो चुनाव होने हैं उनकी प्रक्रिया चल रही होगी और मई मतदान हो रहे होंगे। इसीलिए एक महीने आगे तक कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को बढ़ा दिया जाए। इसके लिए सदस्यों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अनुरोध किया।
कार्यसमिति ने किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहने का निर्णय किया। इसे लेकर हमने प्रस्ताव पास किया है। कार्यसमिति ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए ऊपर से नीचे के स्तर तक की कार्ययोजना तैयार की है |

सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस को जून के आखिरी तक कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। वहीं, कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति ने किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहने का निर्णय लिया है । इसे लेकर हमने प्रस्ताव पास किया है।

 

फ़ाइल फोटो 

22 January, 2021

भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है