Hindi News Portal
खेल

कोरोना की दूसरी लहर मै आईपीएल पर खिलाडीयो का खेल छोडने का खतरा एक भारतीय और तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाडिया ने वापस लिया

नई दिल्ली : पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। रोज 3 लाख से ज्यादा नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों की जान जा रही है। ऐसे माहौल में भी देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आयोजन हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया पर मैसेज के जरिए लीग से हटने की जानकारी दी।, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल अपने कुछ साथी खिलाड़ियों के इंडियन प्रीमियर लीग को बीच में छोड़कर जाने के फैसले को समझते हैं लेकिन उन्हें लगता है वह मुंबई इंडियंस के बायो-बबल में ज्यादा सुरक्षित हैं क्योंकि भारत कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाये कोविड-19 मामलों के बढ़ने के कारण अपने देश में प्रवेश निषेध होने की आशंका से पर्थ रवाना हो गये। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के केन रिचर्डसन और एडम जाम्पा ने भी व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए हटने का फैसला किया।
हालांकि, अब कुछ बड़े खिलाड़ी महामारी को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले रहे हैं।
इसके बाद BCCI के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि IPL चलता रहेगा। टूर्नामेंट पर कोई खतरा नहीं है। बोर्ड नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों के रास्ते में नहीं आएगा।
भारत से निकलना दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है जिसमें से कुछ देशों जैसे ब्रिटेन और न्यूजीलैंड ने भारत से आने वालों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है और ऑस्ट्रेलिया भी इस पर विचार कर रहा है।

26 April, 2021

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल