Hindi News Portal
राजनीति

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने केरल मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा केरल के प्रदेश मंत्री रंजीत श्रीनिवासन की हत्या के विरोध में मंगलवार को लिली टॉकिज चौराहा पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन का पुतला जलाया। कुशवाह ने बताया कि प्रदेश भर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने केरल के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर केरल की लचर कानून व्यवस्था की निंदा की।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह ने कहा कि केरल के एक संगठन एसडीपीआई (सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी ऑफ इंडिया) द्वारा राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों की लगातार हत्या की जा रही है। केरल सरकार का एसडीपीआई संगठन को समर्थन प्राप्त है। केरल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। वहीं केरल के मुख्यमंत्री मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के चलते आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है।
भगत ने कहा कि केरल में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री रंजीत श्रीनिवासन की हत्या से देश का पिछडा वर्ग आक्रोशित है। मध्यप्रदेश पिछडा मोर्चा केरल सरकार से मांग करता है कि एसडीपीआई (सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी ऑफ इंडिया) पर अंकुश लगाकर हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार करें।
पुतला दहन के अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश अहेलिया, ओम साहू, नवीन वर्मा, सहित मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

21 December, 2021

हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है
कांग्रेस के युवराज यूपी में चुनाव हारने के बाद इज्जत बचाने के लिए केरल भागे : पीएम मोदी
भ्रष्टाचार का दोषी कोई भी व्यक्ति छोड़ा नहीं जाएगा।
गुलाम नबी आजाद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अनंतनाग सीट से नाम लिया वापस
पार्टी बैठक में लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर चिराग का रोहणी आचार्य पर पलटवार, कहा- चार जून को देख लेंगे
प्रधानमंत्री को गलत ठहराने का प्रयास किया, एनडीए को उतना ही फायदा पहुंचा है