Hindi News Portal
राजनीति

बंगाल में बीजेपी को लगेगा झटका! बाबुल सुप्रियो का दावा, BJP के पांच विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी

कोलकाता: पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता बाबुल सुप्रियो ने रविवार को अपनी पूर्व पार्टी पर कटाक्ष किया और संभावना जताई कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पश्चिम बंगाल के विधायकों के व्हाट्सऐप ग्रुप को छोड़ने वाले पांच असंतुष्ट विधायक अब पार्टी से नाता तोड़ सकते हैं।

सुप्रियो तीन महीने पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे, हालांकि, पांच विधायकों में से एक अंबिका रॉय ने रविवार को व्हाट्सऐप ग्रुप में फिर से शामिल होने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने गलती की है और ‘‘भाजपा के एक वफादार सिपाही बने रहने’’ की इच्छा जताई।


सुप्रियो ने हालांकि बंगाली में ट्वीट किया, ‘‘भाजपा में एक के बाद एक विकेट गिर रहे हैं। आज पांच और चले गए। शिव बाबू (राष्ट्रीय महासचिव शिव प्रकाश, जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के अभियान की देखरेख की थी) अब तक कैलाश पर्वत पर जा चुके होंगे। यदि आप बंगाली केकड़ों को ढूंढना चाहते हैं जो आपको पीछे से खींचेंगे तो मुरलीधर लेन (प्रदेश भाजपा का पता) पर जाएं।’’

राजनीतिक रूप से शक्तिशाली मतुआ समुदाय के पांच असंतुष्ट विधायक - मुकुटमोनी अधिकारी (राणाघाट दक्षिण), सुब्रत ठाकुर (गायघाटा), अंबिका रॉय (कल्याणी), अशोक कीर्तनिया (बोनगांव उत्तर) और असीम सरकार (हरिंगहाटा) ने भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई द्वारा गठित विभिन्न समितियों से हटाए जाने के बाद भाजपा विधायकों के व्हाट्सऐप ग्रुप को छोड़ दिया था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘‘पांच विधायकों में से किसी को भी नहीं हटाया जाएगा। हम उन्हें नयी समितियों में शामिल करेंगे। उन्हें थोड़ा और धैर्य रखना होगा।’’

 

 

सौजन्य : इंडिया टीवी
फ़ाइल फोटो

27 December, 2021

हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है
कांग्रेस के युवराज यूपी में चुनाव हारने के बाद इज्जत बचाने के लिए केरल भागे : पीएम मोदी
भ्रष्टाचार का दोषी कोई भी व्यक्ति छोड़ा नहीं जाएगा।
गुलाम नबी आजाद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अनंतनाग सीट से नाम लिया वापस
पार्टी बैठक में लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर चिराग का रोहणी आचार्य पर पलटवार, कहा- चार जून को देख लेंगे
प्रधानमंत्री को गलत ठहराने का प्रयास किया, एनडीए को उतना ही फायदा पहुंचा है