Hindi News Portal
राजनीति

कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी सोच का प्रतीक है प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर हमलाः विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। देश की आजादी के बाद से ही कांग्रेस का चरित्र अधिनायकवादी रहा है। यही वजह है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं, परंपराओं और मान्यताओं को कुचलना कांग्रेसियों की आदत बन गई है। राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हमला इसका सबसे ताजा उदाहरण है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश पूनिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले की निंदा करते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शुरू से ही एक परिवार का निरंकुश अधिनायकवाद चलता रहा है। इसीलिए कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र पनप ही नहीं सका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विभाजन और देश पर आपातकाल का थोपने जैसी घटनाएं कांग्रेस की अलोकतांत्रिक और अधिनायकवादी सोच को ही दिखाती हैं। विरोध में उठने वाली आवाजों को खामोश करने के लिए लोगों को धमकाना, बेइज्जत करना, उठवा देना और यहां तक कि उनकी हत्या करा देना भी कांग्रेसियों की सामान्य कार्यप्रणाली रही है। लेकिन कांग्रेस के लोग यह भूल गए हैं कि देश की जनता लोकतंत्र और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरुक हो चुकी है और अब उसे सिर्फ एक दिशा में सोचने पर मजबूर नहीं किया जा सकता।
गहलोत सरकार के नकारेपन को ढंकना चाहते हैं कांग्रेसी
श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार का अधिकांश समय अपना वजूद बचाए रखने की जोड़-तोड़ में ही बीता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। महिलाओं पर अत्याचार, दुष्कर्म, अपहरण तथा हत्या जैसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं। विकास का पहिया पूरी तरह थमा हुआ है। राज्य के युवा, किसान, मजदूर, छात्र और महिलाएं समाज के सभी वर्ग गहलोत सरकार के नकारेपन से निराश हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्यकर्ता गहलोत सरकार के इस नकारेपन को जनता तक ना ले जाएं, इसे छिपा रहने दें और मुद्दा न बनाएं, यह सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेसी अब बल प्रयोग पर उतर आए हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं। लेकिन देश और राजस्थान की जनता कांग्रेस के इस चरित्र को भलीभांति जान गई है और उचित समय पर इसका जवाब देगी।

 

07 February, 2022

बीएसपी के पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह और कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी,अजय यादव ने भाजपा का दामन थामा
जबलपुर संभाग के कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली
राम व राष्ट्र विरोधियों से मुकाबला है ,जीत के अलावा कुछ नही सोचे :डॉ मिश्रा
जाके प्रिय न राम वैदेही। ताको वोट कदापि न देही।
बीजेपी ने नवनीत राणा को अमरावती से उम्मीदवार बनाया पार्टी ने 7वीं लिस्ट जारी की,
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के विवाद में जेल भी जाना पड़ा था।
शिवसेना उद्धव गुट ने लोकसभा चुनाव के लिए, 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
कांग्रेस की सांगली सीट से भी उद्धव की शिवसेना ने अपना उम्मीदवार उतार
ED की दिल्ली में AAP नेता दीपक सिंघला के घर पर छापेमारी
आप पार्टी के सह प्रभारी होने के साथ महाराष्ट्र और गोवा में पार्टी के प्रभारी भी हैं।