Hindi News Portal
राजनीति

हर बूथ सबसे मजबूत नारे को साकार करने में बूथ कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान : विष्णुदत्त शर्मा

खजुराहो। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता समर्पित भाव से काम करता है। वह न सिर्फ समय दान करता है बल्कि अर्थदान के साथ भी पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे है। समर्पण निधि संग्रह अभियान में प्रदेश के हर बूथ के कार्यकर्ता लक्ष्य को पूर्ण करने में लगे हुए है। हर बूथ सबसे मजबूत के नारे को धरातल पर उतारने में हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को राजनगर विधानसभा के खजुराहो मंडल के बूथ क्रमांक 121 पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष यहां समर्पण निधि संग्रह अभियान के तहत प्रवास पर पहुंचे थे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को खजुराहो प्रवास पर थे। श्री शर्मा ने प्रातः विश्व प्रसिद्ध मंतगेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का पूजन कर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। जिसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने खजुराहो विमानतल पर अल्पसमय के लिए पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की अगवानी की। यहां से प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो मंडल के बूथ क्र. 121 पहुंचे और समर्पण निधि संग्रह अभियान में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी, प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव, जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, श्री अरविन्द पटेरिया सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।
डॉ. मुखर्जी और दीनदयालजी जैसे नेताओं ने संगठन को खडा किया
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र विचारधारा आधारित दल है। हम विपरीत समय में भी कभी नहीं डिगे। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेताओं ने इस विचार के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। ऐसे कई लोगों के समर्पण और त्याग के कारण आज हम वैचारिक तौर पर मजबूत हैं। आज भाजपा देश का सबसे बडा संगठन बना है तो इसके पीछे ऐसे नेताओं का त्याग और कार्यकर्ताओं का परिश्रम है। उन्होंने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की 100 वीं जयंती पर इस वर्ष को हम संगठन पर्व के रूप में मना रहे हैं। इस पूरे वर्ष कार्यकर्ता बूथ को सशक्त और मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि जिस तरह कार्यकर्ताओं ने बूथ विस्तारक योजना को सफल बनाया, उसी तरह समर्पण निधि संग्रह अभियान को भी सफल बनाना है।
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में समर्पण निधि समर्पित की
कार्यक्रम के दौरान बूथ क्रमांक 121 के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में अपनी ओर से समर्पण निधि समर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने खजुराहो मंडल के बूथ 121 के अध्यक्ष श्री सुनील मिश्रा का सम्मान किया।
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, अभिनेंद्र पटेरिया, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

14 February, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।