Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

खजुराहो में पर्यटन और संकृति मंत्री उषा ठाकुर ने गो-हेरिटेज रन फ़ॉर वूमेन को झंडी दिखाई, 300 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा

पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि मातृ शक्ति के प्रयास से हेरिटेज फॉर रन का आयोजन हुआ है। इससे बुंदेलखंड और खजुराहो के इतिहास में पर्यटन विकास की गाथा लिखने की शुरुआत हुई है। बुंदेलखंड वीरों की भूमि है। यहाँ की बेटियाँ, वीरों और वीरता से कैसे दूर रह सकती हैं।
मंत्री उषा ठाकुर खजुराहो में रविवार की सुबह 'गो-हेरिटेज रन फ़ॉर वूमेन' को संबोधित कर रही थीं। ठाकुर ने एमपी टूरिज्म के रीजनल सेंटर से झंडी दिखाकर हेरिटेज रन को रवाना किया। इस 5 किलोमीटर के हेरिटेज रन में 300 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। हेरिटेज रन की शुरुआत महिलाओं ने "पर्यटन को बढ़ाना है" के उदघोष के साथ की।
उन्होने कहा कि खजुराहो में पर्यटन को विकसित और आकर्षित करने के लिए प्रदेश स्तर पर अनूठे प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने बुंदेलखंड की मातृ शक्तियों का अभिनन्दन करते हुए आत्म-निर्भर भारत के निर्माण में समाज और मातृ शक्ति के सतत समर्पित समर्थन और सहयोग की अपेक्षा की। पर्यटन विभाग द्वारा आधार संस्था के सहयोग से महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से हेरिटेज रन का आयोजन किया गया।

20 February, 2022

देश की जनता अपना अमूल्य मत इंडी गठबंधन को देकर खराब नहीं करेगी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इंडी गठबंधन बेल और जेल वाले नेताओं का जमावड़ा है,
कूनो राष्ट्रीय उद्यान मै चीतों की वजह से आदिवासियों की जिंदगी बदल रही ,
सहरिया जनजाति के लिए आरक्षित श्योपुर के कराहल ब्लाक से रिपोर्ट
नागौद के नाराज भाजपा विधायक को मनाने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -