Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

सेटेलाइट टाउनशिप की संभावनाओं पर करें विचार : अध्यक्ष हाउसिंग बोर्ड तिवारी

अध्यक्ष मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधो-संरचना विकास मंडल आशुतोष तिवारी ने कहा कि इंदौर के आस-पास सेटेलाइट टाउनशिप की स्थापना की संभावना पर विचार किया जाएगा। तिवारी विगत दिनों वृत्त कार्यालय इंदौर में हाउसिंग बोर्ड द्वारा किए गए विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थेl वृत्त कार्यालय इंदौर के कार्यों के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन यशवंत कुमार दोहरे डिप्टी कमिश्नर इंदौर द्वारा दिया गयाl

तिवारी ने वृत्त कार्यालय इंदौर के इंजीनियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल को गुणवत्तापूर्वक कार्य करना चाहिए एवं समय पर कार्य पूर्ण हो ऐसा सुनिश्चित करना चाहिएl अगर मंडल इस तरह से कार्य करेगा तो डिपाजिट वर्क अपने आप ही मंडल को प्राप्त होंगेl उन्होंने कहा कि बोर्ड के राजस्व की वसूली नियमित की जाये। उन्होंने बताया कि मंडल द्वारा कोविड-19 के कारण उपभोक्ताओं को संपत्ति शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। इस सुविधा का लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनकी संपत्ति का अपसेट मूल्य 50 लाख से कम है एवं संपत्ति का ऑफर लेटर 20 मार्च 2020 के बाद जारी किया गया है। वे अपना संपत्ति शुल्क 31 मार्च तक जमा करा सकते हैं।

मनोज श्रीवास्तव कार्यपालन यंत्री संभाग क्रमांक 1, मनोज शेवाले कार्यपालन यंत्री, संजय अग्रवाल कार्यपालन यंत्री संभाग क्रमांक दो, शेर सिंह क्लेश कार्यपालन यंत्री संभाग धार, प्रदीप मेहता कार्यपालन यंत्री खंडवा, सभी सहायक यंत्री और उपयंत्री उपस्थित रहे।

21 February, 2022

अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -
प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं आएगी, ये मोदीजी की गारंटी है; मुख्यमंत्री डॉ यादव
मुख्यमंत्री ने मंडला एवं शहडोल के ब्यौहारी, चुरहट में जनसभाओं को संबोधित किया।
जो देश और समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं, वो भाजपा के साथ आ रहे : विष्णुदत्त शर्मा
छतरपुर में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित
मप्र में कांग्रेस शून्य पर आएगी-डॉ.नरोत्तम मिश्रा
बीजेपी इस बार प्रदेश में अच्छे मतों से जीतेंगी।