Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर के चाचाजी को केन्द्रीय मंत्री तोमर, सिंधिया सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर के चाचाजी स्व. श्री केदारनाथ पाराशर के निधन पर शनिवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रिछैरा पहुंचकर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। यहां उन्होंने स्व. श्री केदारनाथ पाराशर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। नेताद्वय ने स्व. पाराशर के भतीजे लोकेन्द्र पाराशर सहित उनके परिजनों से भेंटकर उन्हें ढांढस बंधाया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर के चाचाजी श्री केदारनाथ पाराशर का निधन विगत 4 अप्रैल को हो गया था। उनके निधन पर अनेक लोग अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए श्री पाराशर के पैतृक निवास रिछैरा गांव पहुंच रहे हैं। शनिवार को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर, प्रदेश सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, ओपीएस भदौरिया, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, ऊर्जा विकास निगम अध्यक्ष गिर्राज दण्डोतिया, राज्य बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम अध्यक्ष रघुराज कंसाना, प्रदेश प्रवक्ता सहित अन्य नेतागण, पत्रकार एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने स्व. केदारनाथ पाराशर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं प्रकट की।

 

 

 

 

10 April, 2022

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के बेलहरा एवं गुना के बीनागंज में भाईदूज पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में संवाद किया ।
मध्यप्रदेश में बहनों के सशक्तीकरण की कोई भी योजना बंद नहीं होगी cm
शहडोल मै ड्यूटी पर शराब के नशे में राजस्व निरीक्षक को कलेक्टर ने निलंबित किय :
मेडिकल के लिए ले जाने के दौरान पैकरा अस्पताल से भाग गए
धार स्थित भोजशाला का सर्वे शुरू किया
मंदिर और मस्जिद को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा
विपक्षी दलों के नेता भाजपा के खिलाफ भ्रम फैलाने का कार्य करते हैं ; हितानंद जी
भारत के नवनिर्माण के लिए लोकसभा चुनाव जीतना महत्वपूर्ण
भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर, राम मंदिर बनवाकर संकल्प पूरे किए ; प्रहलादसिंह पटेल
भारतीय जनता पार्टी कभी अपनी नीतियों से समझौता नहीं करती है।