Hindi News Portal
देश

भारत में एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है और सिविल सेवा के अधिकारियों को आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लक्ष्य के साथ काम करना चाहिए; मोदी

नईदिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा है कि देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। मोदी ने सिविल सेवा दिवस पर लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। श्री मोदी ने कहा कि भारत में एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है और सिविल सेवा के अधिकारियों को आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लक्ष्य के साथ काम करना चाहिए। मोदी ने कहा कि देश का निर्माण राष्ट्र प्रथम के मंत्र के साथ हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अधिकारियों को चाहिए कि वे देश को नई उंचाइयों तक ले जाएं। मोदी ने कहा कि प्रशासन में सुधार लाना नौकरशाहाों का लक्ष्य होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 8 वर्षों के दौरान सरकारी अभियानों के कारण लोगों के व्यवहार में कई तरह के परिवर्तन आये हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में इस साल पहले तीन महीनों में 14 यूनीकॉन स्टार्टअप्स का निर्माण किया है जो देश के लिए एक बडी उपलब्धि है।

 

21 April, 2022

पीएम मोदी ने संदेशखाली पीड़ित भाजपा प्रत्याशी से बात की:शक्ति स्वरूपा बताया
भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।
PM मोदी को भूटान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ,140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया
पीएम मोदी भूटान के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान को पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं।
अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर, पत्नी बोली- यह गिरफ़्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा
केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी का विरोध किया
अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी को चैलेंज करने वाली याचिका वापस ली
केजरीवाल के घर पर छापेमारी में बरामद दस्तावेजों में ईडी के दो बड़े अधिकारियों के नाम
नरेन्द्र मोदी ने एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में केरल के पलक्कड़ में रोड-शो किया
1998 में कोयम्बेटूर बम विस्फोडट के पीड़ितों के प्रति श्रद्धांजलि भी अर्पित की।