Hindi News Portal
राजनीति

गुवाहाटी नगर निगम में आप की एंट्री, कांग्रेस के हाथ लगी मायूसी

नई दिल्ली ,असम के गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भले ही भाजपा ने बहुमत के साथ बड़ी जीत हासिल की है। लेकिन इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी एंट्री ले ली है। आप उम्मीदवार मासूमा बेगम ने वार्ड संख्या 42 जीतकर पार्टी का खाता खोला है। बेगम की जीत के साथ ही गुवाहाटी नगर निगम में आम आदमी पार्टी की एंट्री हो गई है। पार्टी ने उन्हें जीत की बधाई दी है। भाजपा ने इस चुनाव में 60 वार्डों में से 58 में जीत हासिल की है।
आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को असम के गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में खाता खोलकर निगम में एंट्री ले ली है। आम आदमी पार्टी इस जीत को बड़े बदलाव का संकेत बता रही है। आप उम्मीदवार मासूमा बेगम ने वार्ड संख्या 42 से जीत हासिल की है।
गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा और उसकी सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) ने गुवाहाटी के कुल 60 वार्डों में से 58 पर जीत हासिल की है। भाजपा ने जहां 52 सीटें जीती, वहीं अगप को 6 सीटें मिली। जबकि असम जातीय पार्टी (एजेपी) ने एक सीट हासिल की है। उधर, कांग्रेस पार्टी एक भी वार्ड जीतने में नाकाम रही।

25 April, 2022

बुधनी में आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमकर थिरकते हुए ढोल बजाया
पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को सबसे सुंदर और खिला हुआ कमल बुधनी भेंट करेगी
बीएसपी के पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह और कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी,अजय यादव ने भाजपा का दामन थामा
जबलपुर संभाग के कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली
राम व राष्ट्र विरोधियों से मुकाबला है ,जीत के अलावा कुछ नही सोचे :डॉ मिश्रा
जाके प्रिय न राम वैदेही। ताको वोट कदापि न देही।
बीजेपी ने नवनीत राणा को अमरावती से उम्मीदवार बनाया पार्टी ने 7वीं लिस्ट जारी की,
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के विवाद में जेल भी जाना पड़ा था।
शिवसेना उद्धव गुट ने लोकसभा चुनाव के लिए, 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
कांग्रेस की सांगली सीट से भी उद्धव की शिवसेना ने अपना उम्मीदवार उतार