Hindi News Portal
मनोरंजन

दरगाह के बाद मंदिर जाने पर ट्रोल हुए टाइगर, यूजर्स बोले- फिल्म फ्लॉप होगी

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ आजकल अपनी नयी फिल्म के चलते चर्चाओं में बने हुए हैं। जी दरअसल वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हाँ और इस समय अभिनेता जी-जान से लगे हुए हैं कि उनकी फिल्म सुपरहिट हो जाए। हालाँकि इन सभी के बीच वह ट्रोल हो गए हैं। जी दरअसल टाइगर श्रॉफ अपनी एक्ट्रेस के संग अल्लाह के दरबार में गए और यही देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। जी दरसल इस समय उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आप यहाँ देख सकते हैं। दोनों हीरोपंती 2 में नजर आने वाले हैं और इसी बीच दोनों एक्टर्स ने मुंबई में एक दरगाह पर जाकर माथा टेका और चादर भी चढ़ाई। आपको बता दें कि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने में कुछ घंटे से भी कम समय बचा है। इसी के चलते तारा और टाइगर ने मुंबई शहर की माहिम दरगाह का दौरा कर सफलता पाने की उम्मीद की। इस दौरान दोनों को ट्रेडिशनल कपड़ों में देखा गया। वहीं परंपरा के मुताबिक, दोनों को अपने सिर पर फूलों की चादर लेकर जाते हुए देखा गया और दरगाह पर जाकर दोनों ने दुआएं भी मांगी।वहीं इस दौरान पैपराजी ने उन्हें अपने अपने कैमरों में कैद किया। हालाँकि अब टाइगर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। जी दरअसल दरगाह में दुआ मांगने के बाद दोनों बबूलनाथ मंदिर भी गए। इसी के चलते कई लोगों का कहना है टाइगर बिन पेंदे का लौटा है, दोनों साइड जा रहा है। वहीं कई लोगों ने टाइगर को बेवकूफ तक कह दिया है। इसके अलावा कई लोगों का कहना है मंदिर गए तो फिल्म नहीं चलेगी।

29 April, 2022

लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया
IPL में पति सट्टा में, डेढ़ करोड़ हार गया तो पत्नी ने आत्महत्या की
13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
अक्षय कुमार की नई फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.
दुनियाभर में सालार फिल्म 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? पिता ने दिया बड़ा अपडेट
किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।