Hindi News Portal
राजनीति

केजरीवाल भाजपा कार्यकर्ताओं को चाहे जितना डरा लें हम डरने वाले नहीं हैं : आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, 6 मई - पंजाब पुलिस ने आज बिना दिल्ली पुलिस को सूचित किए गैरकानूनी ढ़ंग से जबरन युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सरदार तजिन्दर पाल सिंह बग्गा के घर में घूस गई। इसके बाद वे उन्हें गिरफ्तार कर चोरों की भांति पंजाब ले जाने लगी। जबकि इन सब के लिए पंजाब पुलिस ने ना ही दिल्ली पुलिस को सूचना दी और ना ही किसी भी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया। इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय थाना जनकपुरी पहुंचकर पंजाब पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। साथ ही कार्यकर्ताओं ने थाने में केजरीवाल हाय! हाय! के नारे लगाए।एफआईआर के बाद पत्रकारों से बात करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि पंजाब पुलिस ने सरदार तजिन्दर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर रही थी तो उनके पिता ने वीडियो बनाना चाहा जिसके बाद पंजाब पुलिस ने उनके बुजुर्ग पिताजी के साथ मारपीट की और उनके मुंह में कपड़े ठूस दिए गए। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस इस कदर गुंडागर्दी पर उतर चुकी है कि सुबह पांच बजे ही गिरफ्तार करने पहुंच गई थी। गिरफ्तार कर ले जाने की इतनी जल्दी थी कि बग्गा को उनकी पगड़ी तक नहीं बांधने दी गई। आदेश गुप्ता ने कहा कि पंजाब पुलिस मिलने के बाद केजरीवाल का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। केजरीवाल ने एक हथकंडा अपनाया है कि अगर कोई भी सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आवाज़ उठाएगा तो वे तुरंत एफआईआर करवा देंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब पुलिस के माध्यम से जो गुंडागर्दी कराकर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं, उससे भाजपा डरने वाली नहीं है। आदेश गुप्ता ने कहा कि पंजाब पुलिस को अगर कार्रवाई करनी ही थी तो उसके लिए कोर्ट द्वारा नियम बनाए गए हैं। पंजाब पुलिस को पहले दिल्ली पुलिस को इस संदर्भ में बताना चाहिए और दिल्ली पुलिस को सब कुछ डिटेल देने के बाद आगे की कार्रवाई दिल्ली पुलिस की सहायता से पंजाब पुलिस को करना चाहिए थी। ऐसा लगता है कि यह पूरा मामला एक व्यक्तिगत दुश्मनी के रुप में लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज बग्गा का दोष सिर्फ इतना ही है कि उन्होंने केजरीवाल के झूठे वायदों की सच्चाई जनता के सामने रखी है। केजरीवाल ने कहा था कि गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर जेल में बंद करेंगे जो आज तक पूरा नहीं हुआ।

06 May, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।