Hindi News Portal
राजनीति

पिछड़ा वर्ग आरक्षण के लिए हमारे प्रयासों में ईमानदारी, कांग्रेस ने धोखा दिया : डॉ. मिश्रा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी हमेशा पिछडा वर्ग हितैषी रही है। जब मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने चुनाव की घोषणा की तब कांग्रेस नेता विवेक तन्खा, जया ठाकुर, और सैयद जाफर भगोडे बनकर अदालत में चले गए। हमारी सरकार आरक्षण के साथ चुनाव करवा रही थी लेकिन कांग्रेस के स्टे के कारण चुनाव में व्यवधान हुआ और पिछडा वर्ग को जो आरक्षण मिलता था उससे भी वह वंचित हो गया। पिछडा वर्ग आरक्षण के लिए हमारे प्रयास ईमानदार रहे लेकिन कांग्रेस ने पिछडा वर्ग को हर कदम पर धोखा दिया। यह बात मध्यप्रदेश सरकार के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पिछड़ों को उनका राजनैतिक अधिकार मिले, इसके लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है और प्रदेश सरकार ने चुनाव की तैयारी की लेकिन पिछडा वर्ग विरोधी कांग्रेस को यह रास नहीं आया। आज जो स्थिति बनी है उसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान स्पष्ट कह चुके है कि सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय दिया है उसके बाद हम मोडिफिकेशन में जायेंगे। डॉ. मिश्रा ने बताया कि 17 मई मंगलवार को दोपहर 2 बजे हमने जो मोडिफिकेशन प्रस्तुत किया है उसकी सुनवाई है। हमने मोडिफिकेशन में दो मांगे रखी है। पहली 2022 के परिसीमन के आधार पर हमें चुनाव की पिछडे वर्ग को समाहित कर अनुमति प्रदान करें। वहीं दूसरी मांग में हमने 2022 के परिसीमन के आधार पर चुनाव होंगे उस हिसाब से थोडे समय की मांग की है। ताकि जहां परिसीमन को लेकर भ्रम की स्थिति है वह साफ हो।
भाजपा ने पिछडा वर्ग से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दिए, कांग्रेस ने विश्वासघात किया
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज कांग्रेस भाजपा पर पिछडा वर्ग विरोधी होने का हास्यास्पद आरोप लगा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने सुश्री उमा भारती, स्व. बाबूलाल गौर और श्री शिवराजसिंह चौहान के रूप में प्रदेश में तीन मुख्यमंत्री पिछडा वर्ग के दिए। साथ ही मंत्रिमंडल में भी ओबीसी वर्ग का पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया। यहां तक की नेता प्रतिपक्ष भी पिछडा वर्ग, अनुसूचित वर्ग से दिया, जबकि कांग्रेस ने एक भी मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष पिछडा वर्ग से नहीं बनाया। कांग्रेस में जो पिछडा वर्ग के नेता आगे बढे उन्हें पीछे धकेलने का काम कांग्रेस ने किया। पिछडा वर्ग नेता सुभाष यादव को कांग्रेस ने कभी मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया। उनके बेटे अरूण यादव का लोकसभा का टिकट काट दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछडा वर्ग के साथ हमेशा विश्वासघात करने वाले कमलनाथ और कांग्रेस आज किस मुंह से भाजपा को पिछडा वर्ग विरोधी बता रहे है ?
पत्रकार वार्ता में प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता श्री दुर्गेश केसवानी और जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेन्द्र गुप्ता उपस्थित थे।

13 May, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।