Hindi News Portal
राजनीति

प्रियंका गांधी को हिमाचल चुनाव में कांग्रेस के अभियान का कमान

शिमला ,24 मई। इस साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे चुनावों के लिये कांग्रेस पार्टी में चल रही तैयारियों के बीच चुनावी अभियान की कमान खुद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने थाम ली है। प्रियंका गांधी के पास उत्तर प्रदेश का प्रभार है। लेकिन उनका घर शिमला में है, इसी के चलते प्रियंका गांधी खास दिलचस्पी हिमाचल प्रदेश की राजनीति में ले रही हैं। इसके लिए बाकायदा एक रोडमैप तैयार किया गया है। जिसके तहत चुनावों तक पार्टी की मजबूती का काम अब प्रदेश का संगठन नहीं बल्कि टीम प्रियंका करेगी।
हाल में कांग्रेस ने बदले हिमाचल अध्यक्ष हालांकि प्रदेश कांग्रेस में बीते माह ही बड़ा बदलाव करते हुये पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस की कमान देने के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये हैं। उनके साथ चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू की ताजपोशी की गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान को लगता है कि पार्टी में गुटबाजी को यह बदलाव मिटा नहीं पाया है। जिससे चलते चुनावों में पार्टी को नुकसान हो सकता है। प्रदेश कांग्रेस नेताओं में मनमुटाव दूर नहीं हो पाया है। कुछ नेता अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के कई अन्य नेता कथित तौर पर पार्टी संगठन के आंतरिक कामकाज से खुश नहीं हैं।

24 May, 2022

कांग्रेस के युवराज यूपी में चुनाव हारने के बाद इज्जत बचाने के लिए केरल भागे : पीएम मोदी
भ्रष्टाचार का दोषी कोई भी व्यक्ति छोड़ा नहीं जाएगा।
गुलाम नबी आजाद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अनंतनाग सीट से नाम लिया वापस
पार्टी बैठक में लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर चिराग का रोहणी आचार्य पर पलटवार, कहा- चार जून को देख लेंगे
प्रधानमंत्री को गलत ठहराने का प्रयास किया, एनडीए को उतना ही फायदा पहुंचा है
वह दिन दूर नहीं, जब भारत होगा दुनिया का सुपर पावर : राजनाथ सिंह
आप भविष्य पर काम करना चाहते हैं, तो भारत आएं।"
बैतूल लोकसभा के बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का हृदयाघात से निधन
चुनाव दूसरे चरण में होना है यहां 26 तारीख को मतदान होना है