Hindi News Portal
राजनीति

राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक स्वागत होगा : शर्मा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी 1 जून से तीन दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रदेश आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह है। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश तैयारियों में जुटी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के मध्यप्रदेश आगमन पर उनका ऐतिहासिक स्वागत होगा।
विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी समय-समय संगठनात्मक विषयों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी तीन दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगे। श्री नड्डा जी 1 जून को भोपाल, 2 जून को जबलपुर में संगठनात्मक कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। 3 जून को जबलपुर से प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी 1 जून को भोपाल में प्रदेश की कार्यसमिति एवं कार्यकर्ताओं के बड़े सम्मेलन का मागदर्शन करेंगे। 2 जून को जबलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के यूथ कनेक्ट अभियान के अंतर्गत युवाओं संवाद के बड़े आयोजन में शामिल होंगे।
कांग्रेस अप्रासंगिक हो चुकी है, नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोडकर भाग रहे
प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि कांग्रेस एक परिवार विशेष तक सीमित रह गई है, तो बाकी लोग पार्टी में कैसे काम करेंगे। आज कांग्र्रेस पूरी तरह देश में अपना अस्तित्व खो चुकी है, वह पूरी तरह अप्रासंगिक हो गई है। कांग्रेस के नेता ही नहीं सामान्य कार्यकर्ता भी कांग्रेस छोड़कर भाग रहे हैं। उनको लगता है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ही वह देश और समाज के लिए कुछ भूमिका निभा सकते हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की लोकप्रियता सिर्फ देश ही नहीं, पूरे विश्व में है।
पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा जीत का इतिहास बनायेगी
शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी का कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर चुनाव के लिए तैयार है। कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, शक्ति और समर्पण के साथ पार्टी को विजयी बनाने के लिए संकल्पित हैं। इन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत का इतिहास बनायेगी।

25 May, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।