Hindi News Portal
देश

लद्दाख में भयानक हादसा, 26 जवानों को ले जा रहा वाहन नदी में गिरा, 7 की मौत

नई दिल्ली 27 - लद्दाख में एक वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई। लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में हुई इस दुर्घटना में कई अन्य सैनिकों को भी गंभीर चोटें आई हैं। सेना के घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय वायु सेना से हवाई सहायता मांगी गई है ताकि गंभीर रूप से घायल हुए सैनिकों को पश्चिमी कमान ले जाया जा सके।

श्योक नदी में गिरी जवानों से भरी बस
सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि 26 सैनिकों का एक दल परतापुर में ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ में एक अग्रिम स्थान की ओर बढ़ रहा था। सुबह लगभग 9 बजे, थोइस से लगभग 25 किमी दूर, वाहन सड़क से फिसल गया और लगभग 50-60 फीट नीचे श्योक नदी में गिर गया। हादसे में अब तक सात जवानों के मौत की पुष्टि हुई है। कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

 

फ़ाइल फोटो 

27 May, 2022

लोकसभा चुनाव 2024 - पहले चरण की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 19 अप्रैल को होगा मतदान
96.8 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे
PM मोदी की रामभक्ति प्लेन में जूता उतारा, टैबलेट में रामलला का सूर्य तिलक देख, सीने पर हाथ रखा नमन किया
पीएम ने अपने X हैंडल पर इसकी एक तस्वीनर साझा की है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी |
प्रभु श्रीराम ने निस्वापर्थता, मित्रता और वचनबद्धता के मानक स्थापित किये हैं।
21 पूर्व न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को चिट्ठी लिखी ,
न्यायपालिका पर दबाव बनाने और कमजोर करने की कोशिश हो रही
सुप्रीम कोर्ट से श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर हिंदू पक्ष को राहत,
शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर फिलहाल रोक जारी रहेगी।