Hindi News Portal
राजनीति

मुंबई : भाजपा नेता मोहित कंबोज पर हमला, सीएम ठाकरे के बंगले के पास गाड़ी में तोडफ़ोड़

मुंबई ,भाजपा के एक नेता ने आरोप लगाया है कि रविवार को मुंबई में शादी समारोह से घर लौटते समय उन पर हमला किया गया। भाजपा नेता मोहित कंबोज भारतीय की ओर से ट्वीट की गई तस्वीर में उनकी लैंड रोवर एसयूवी के दरवाजे पर तोडफ़ोड़ दिख रही है। पिछले दरवाजे का हैंडल भी टूटा हुआ है। जैसे ही गाड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है, उनकी आसपास भीड़ जमा होती दिखाई दे रही है। कुछ पुलिसकर्मी भी लोगों को पीछे हटने के लिए कहते नजर आ रहे हैं।
कंबोज ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करके कहा, मैं एक शादी में शामिल होने गया था। घर लौटते समय मेरा वाहन कलानगर इलाके में रोड सिग्नल पर रुक गया। अचानक सैकड़ों की भीड़ ने मेरे वाहन पर हमला कर दिया और उसके शीशे तोड़ दिए। दरवाजे के हैंडल भी टूट गए हैं।
इस तरह की आक्रामकता से डरने वाला नहीं
कंबोज ने कहा, मुझे स्थानीय पुलिस की ओर से अपनी गाड़ी आगे ले जाने के लिए कहा गया। कार सवार में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। मैं इस तरह की आक्रामकता से डरने वाला नहीं हूं, क्योंकि मैं और मेरी पार्टी बीएमसी (शिवसेना शासित सिविल बॉडी) में भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं।
कलानगर वह जगह है, जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का निजी घर मातोश्री स्थित है। यहां इन दिनों शिवसेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी रहता है, जो निर्दलीय लोकसभा सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की हनुमान चालीसा को लेकर योजना को विफल करने की योजना बना रहे हैं।
भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली भाजपा पर यह प्रतिक्रिया
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कंबोज पर हमला सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी सरकार में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली भाजपा पर प्रतिक्रिया है। फडणवीस ने ट्वीट करके कहा कि अगर आप महाराष्ट्र में सरकारी भ्रष्टाचार की बात करते हैं, तो संदेश दिया जाता है कि मैं तुम्हें मार दूंगा। हालांकि, महा विकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई नहीं रुकेगी।

30 May, 2022

भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है