Hindi News Portal
राजनीति

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर न हो राजनीति : केजरीवाल

नयी दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। केजरीवाल ने कहा, 'मेरा मानना है कि जो भी घटना पंजाब में हुई, उस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। सिद्धू मूसेवाला की हत्या वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। दिल्ली के रोहिणी स्थित एसटीपी (मल शोधन संयंत्र) का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, 'पंजाब के मुख्यमंत्री ने पहले ही कहा है कि वे यथासंभव सुनिश्चित कर रहे हैं कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए और उन्हें कठोरतम सजा दी जाए। गौरतलब है कि हमलावरों ने मानसा जिले के जवाहर का गांव में 28 वर्षीय मूसेवाला का वाहन रोकने के बाद उनपर गोलियों की बौछार कर दी थी। हमले मूसेवाला की जान चली गई। वाहन में उनके साथ दो और लोग थे जो हमले में घायल हो गए थे।

03 June, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।