Hindi News Portal
मनोरंजन

ऋतिक रोशन की बहन करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन डेब्यू करने जा रही हैं। उन्हें फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने इश्क विश्क के सीक्वल के लिए साइन किया है।शाहिद कपूर की फिल्म इश्क विश्क रिलीज होने के दो दशक बाद इसका सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म का नाम इश्क-विश्क रिबाउंड होगा। इस फिल्म में अभिनेता जिब्रान खान, रोहित सराफ और नैला ग्रेवाल जैसे स्टार होंगे। सभी कलाकारों ने फिल्म का फस्र्ट लुक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।पश्मीना ने फस्र्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ऐसा लगता है कि वर्षों की तपस्या और कड़ी मेहनत आखिरकार फल दे रही है। मैं स्क्रीन पर अपना पहला अनुभव आपके सामने लाने के लिए बेहद उत्साहित और नर्वस हूं। यह रिश्तों को ऐप्स पर पाने और खोने की कहानी है। प्यार को अपग्रेड करने की जरूरत है। इश्क विश्क रिबाउंड.. आगे चलने का समय आ गया है।2003 में रिलीज हुई इश्क विश्क में शाहिद कपूर, अमृता राव, विशाल मल्होत्रा और शेनाज ट्रेजरी लीड रोल में थे। यह रोमांटिक और कॉमेडी मूवी थी।

04 June, 2022

लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया
IPL में पति सट्टा में, डेढ़ करोड़ हार गया तो पत्नी ने आत्महत्या की
13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
अक्षय कुमार की नई फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.
दुनियाभर में सालार फिल्म 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? पिता ने दिया बड़ा अपडेट
किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।