Hindi News Portal
छत्तीसगढ़

रायपुर) मुख्यमंत्री ने कश्मीर के हालात पर भाजपा को आईना दिखाया है - कांग्रेस

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कश्मीर में हो रहे हिंदुओं के कत्लेआम पर भाजपा और आरएसएस के मौन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आइना दिखा दिया तो सच सुनकर भाजपा तिलमिला गई है। विष्णुदेव साय मानसिक संतुलन खो बैठे। आखिर भाजपा कब तक हिंदुओं को धोखा देती रहेगी। कब तक उन्हें बलि का बकरा समझकर साम्प्रदायिकता की आग में झोंकती रहेगी। कश्मीर घाटी में हिंदुओं की हत्या हो रही है। धारा 370 हटने के बाद से ही कश्मीर हिंसा की आग में झुलस रहा है और वोटों के सौदागर घटिया राजनीति कर रहे हैं। इनका नीरो चैन से बंसी बजा रहा है। धारा 370 हटने पर कश्मीर में अमन चैन बहाल होने का दावा करने वाले जवाब दें कि ये क्यों हो रहा है? खुद को हिंदुओं के ठेकेदार मानने वाले अब खामोश क्यों हैं?प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाडऩे और ध्रुवीकरण करने की राजनीति कर रही है। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में इन्होंने शांति सौहार्द बिगाडऩे की साजिश रची। लेकिन यहां कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में कानून का राज है। सारे फसादियों को सबक सिखाने के साथ छत्तीसगढ़ की शांति एकता भाईचारे को सुरक्षित रखा गया।प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर तीन हिस्सों में बंटवारा कर अपनी राजनीतिक मंसूबे को जरूर पूरा किया है। लेकिन 370 हटाने का लाभ कश्मीर वासियों को नहीं मिला। बल्कि भाजपा की घटिया राजनीति के चलते बीते महीने से कश्मीर सरकार नहीं है। भाजपा चाहती है कि कश्मीर में हिंदुओं हत्याओं पर भी अपनी राजनीति के घृणित मंसूबों को पूरा करना चाहती है।

 

 

 

07 June, 2022

पूर्व CM भूपेश बघेल की चुनाव से पहले मुश्किलें बढ़ी, महादेव ऐप मामले में FIR दर्ज
ईडी के अनुसार, अनुमानित आय करीब 6,000 करोड़ रुपये है
जांजगीर में विजय संकल्प रैली मै शाह ने कहा भाजपा का वादा पत्थर की लकीर
वर्ष 2014 में छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीटें भाजपा को दी थीं।
(रायपुर) बस्तर से सरगुजा तक हर घर जल का लक्ष्य हो रहा पूरा
हर घर नल से जल के लिए छत्तीसगढ़ के बजट में 4 हजार 5 सौ करोड़ रूपए का प्रावधान
बघेल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की महादेव ऐप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
''इसे रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए,
छत्तीसगढ़; शासकीय कर्मियों को इस माह के अंत तक मिल सकता है 4 प्रतिशत डीए, भारत निर्वाचन आयोग से अनुशंसा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग से अनुशंसा कर दी है