डोमिनिकन रिपब्लिक एक कैरिबियाई क्षेत्र का देश है। यहां के पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री की सोमवार को हत्या कर दी गई है। उनके एक करीबी दोस्त ने ऑफिस में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे देश में हड़कंप मच गया।
राष्ट्रपति कार्यालय ने भी इस घटना पर बयान जारी किया। वहीं अधिकारियों ने बताया कि कैबिनेट मंत्री ओरलैंडो जार्ज मेरा को मिगुएल क्रूज नाम के शख्स ने गोली मार दी। इस हमले में मंत्री की मौत हो गई। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
वहीं राष्ट्रपति लुइस अबिनादेर ने इस घटना पर शोक जताया है और कहा कि वे बड़े राजनीतिक परिवार से थे। उनके पिता सल्वाडोर जार्ज ब्लांको डोमिनिकन रिपब्लिक के राष्ट्रपति रहे थे। बता दें कि ओरलैंडो की बहन के पास भी उप मंत्री का दर्जा है और उनका बेटा भी सांसद है।
सौजन्य इंडिया टीवी