Hindi News Portal
छत्तीसगढ़

(नारायणपुर) 3 नक्सलियों ने माओवादी विचारधारा का साथ छोड़कर मुख्य धारा से जुडऩे किया फैसला

नारायणपुर, 09 जून छत्तीसगढ़ के बस्तर में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के कारण नक्सलियों पर बढ़ते दबाव एवं शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर, नक्सलियों की प्रताडऩा से परेशान होकर जिला नाराणपुर में 03 नक्सल सदस्यों द्वारा माओवादी संगठन को छोड़कर सामाज के मुख्यधारा में शामिल होने पुलिस अधीक्षक नारायणपुर सदानंद कुमार, अनिल कुमार सिंह कमांडेंट /कार्यवाहक उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, रायपुर, कुलदीप कमार कमांडेंट 11 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, संजय सिंह द्वितीय कमान अधिकारी (सामान्य) सामरिक मुख्यालय (वि.स.) सीमा सुरक्षा बल छ0ग0 एवं संतोष साहू उप कमांडेंट (सामान्य) क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के समक्ष दिनांक 09.06.2022 को आत्मसमर्पण किया।
सक्रियता एवं कार्यक्षेत्र:- जाटलुर एलओएस कमांडर अशोक तामु ने ग्राम स्तर पर संगठन में सक्रियता को देखकर नक्सली संगठन में शामिल किया था तब से उनको नक्सली संगठन में दिये गये पद एवं जिम्मेदारियों को सक्रिय रूप से निभा रहे थे।
01. नाम- रमेश मोंहदा उर्फ गुड्डू पिता गुंडू उम्र 25 वर्ष, जाति माडिय़ा साकिन लंका, थाना ओरछा, जिला नारायणपुर (छ0ग0)।
संगठन में धारित पद:- जाटलुर एलओएस सक्रिय सदस्य।
संगठन में धारित हथियार:- 12 बोर बंदूक।
व्यक्तिगत विवरण:- वर्ष 2007 से 2014 तक संघम सदस्य के रूप में कार्यरत रहा। वर्ष 2014 से अब तक जाटलुर एलओएस सदस्य के रूप में सक्रिय रहा।
प्रमुख घटनाएं:- 03 वर्ष पूर्व सीएनएम भर्ती का कार्य करता था, नक्सलियों के आने पर संतरी ड्यूटी, दवाई व खाने पीने की व्यवस्था एवं और भी समय-समय पर सौंपे गये कार्य करता था।
02. नाम- राजेश कुमार मोंहदा उर्फ राजू पिता स्व. धोबा मुरिया उम्र 26 वर्ष साकिन पुसलंका, थाना बेदरे, जिला- बीजापुर (छ0ग0)।
वर्ष 2017 में 01 वर्ष तक संघम सदस्य रहा वर्ष 2018 से जन मिलिशिया सदस्य रहते हुये नक्सलियों के लिए राशन, दवाई एवं दैनिक उपयोगी सामाग्री सप्लाई करता था।
03. नाम- साधु पल्लो उर्फ महेश पिता कुंमा उम्र 25 वर्ष जाति माडिय़ा, ग्राम कारंगुल लंका, थाना ओरछा जिला- नारायणपुर।
संगठन में धारित हथियार:- भरमार बंदूक।
पूर्व के वर्षों में सीएनएम का सदस्य रहा, वर्ष 2018 से जन मिलिशिया सदस्य रहते हुये नक्सलियों के लिए राशन, दवाई एवं दैनिक उपयोगी सामाग्री सप्लाई करता था।

09 June, 2022

पूर्व CM भूपेश बघेल की चुनाव से पहले मुश्किलें बढ़ी, महादेव ऐप मामले में FIR दर्ज
ईडी के अनुसार, अनुमानित आय करीब 6,000 करोड़ रुपये है
जांजगीर में विजय संकल्प रैली मै शाह ने कहा भाजपा का वादा पत्थर की लकीर
वर्ष 2014 में छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीटें भाजपा को दी थीं।
(रायपुर) बस्तर से सरगुजा तक हर घर जल का लक्ष्य हो रहा पूरा
हर घर नल से जल के लिए छत्तीसगढ़ के बजट में 4 हजार 5 सौ करोड़ रूपए का प्रावधान
बघेल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की महादेव ऐप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
''इसे रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए,
छत्तीसगढ़; शासकीय कर्मियों को इस माह के अंत तक मिल सकता है 4 प्रतिशत डीए, भारत निर्वाचन आयोग से अनुशंसा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग से अनुशंसा कर दी है