Hindi News Portal
राजनीति

भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान 10 जून को

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के बूथों पर 10 जून को ‘बूथ विजय संकल्प’ अभियान चलायेगी। अभियान की तैयारियों को लेकर गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने अभियान की तैयारियों के लिए पार्टी नेताओं से विचार विमर्श किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण और नगरीय निकाय चुनाव का भारतीय जनता पार्टी ने शंखनाद कर दिया है। 10 जून को एक साथ प्रदेश के 65 हजार से अधिक बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता बूथ विजय का संकल्प लेंगे।
कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बाद किया, भाजपा नगर और गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध : चौहान
बैठक के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव में विजय के लिए चुनावी समर में उतर चुकी है। 10 जून को औपचारिक रूप से पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर बूथ विजय का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास, जनता के कल्याण, नगरों एवं गांवों के विकास के लिए केवल भाजपा ने ही कार्य किया है। कांग्रेस ने प्रदेश को तबाह और बर्बाद किया था। हमने पुर्ननिर्माण कर नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में मध्यप्रदेश को प्रगति एवं विकास की राह पर आगे बढाने का काम किया है। विकास का यह क्रम निरंतर चलता रहेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं से ही जनता के कल्याण का संकल्प पूरा होगा। श्री चौहान ने कहा कि 10 जून को बूथ समिति और पन्ना समिति के कार्यकर्ता बूथ पर एकत्र होकर बूथ विजय की रणनीति बनायेंगे। विजय का संकल्प लेंगे और योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क के लिए निकल पडेंगे। इस अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता भाग लेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे भी अभियान के तहत भोपाल के एक बूथ पर पहुंचेंगे।
जीतेगा बूथ, जीतेगी भाजपा के मंत्र के साथ कार्यकर्ता बूथ विजय संकल्प लेंगे : शर्मा
मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रत्येक नगरीय निकाय एवं ग्रामीण निकाय के बूथों पर बूथ विजय संकल्प अभियान चलायेगी। पार्टी के कार्यकर्ता जीतेगा बूथ, जीतेगी भाजपा के मंत्र के साथ बूथ विजय का संकल्प लेंगे। उन्होंने बताया कि जिलों की चुनाव प्रबंध समिति, मंडलों की टीम, बूथ त्रिदेव सहित पूरी बूथ समिति इस अभियान की तैयारी में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्ता बूथ पर पहुंचेंगे और बस्तियों में जाकर योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क करेंगे।
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल, उपस्थित थे।

09 June, 2022

भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है