Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

नगर निगम के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर सहायक यंत्री ने पोर्न वीडियो डाल दिया |

ग्वालियर , ग्वालियर में नगर निगम के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर सहायक यंत्री ने एक अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। आधिकारिक ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट होने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने सहायक यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 3 दिन में जवाब मांगा है।
नगर निगम की पीएचई विभाग में पदस्थ सहायक यंत्री जिन सहायक यंत्री ने नगर निगम के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो पोस्ट किया है। उन सहायक यंत्री का नाम डीके गुप्ता है। डीके गुप्ता नगर निगम के पीएचई विभाग में पदस्थ हैं और वे नगर निगम के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में सदस्य भी हैं।
छुट्टी वाले दिन व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट कर दिया अश्लील वीडियो रविवार के दिन नगर निगम कार्यालय की छुट्टी थी। छुट्टी वाले दिन ही सहायक यंत्री डीके गुप्ता ने नगर निगम के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। वीडियो पोस्ट होने के कुछ देर में ही पूरे ग्रुप में हड़कंप मच गया। 4 मिनट का अश्लील वीडियो किया है पोस्ट वीडियो के बारे में बताया गया है कि डीके गुप्ता ने 4 मिनट का अश्लील वीडियो नगर निगम के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किया है। यह वीडियो सुहागरात का बताया गया है। आधिकारिक ग्रुप में अश्लील वीडियो देखकर हर कोई अचंभित हो गया। ग्रुप के सदस्य हो गए असहज नगर निगम के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो देखकर ग्रुप के सभी सदस्य सहज हो गए। ग्रुप में कुछ महिला कर्मचारी और अधिकारी भी जुड़े हुए थे। सभी लोगों ने इस वीडियो को देख लिया। इस वजह से ग्रुप में मौजूद सभी सदस्य खुद को असहज महसूस करने लगे। नगर निगम आयुक्त ने सहायक यंत्री को दिया नोटिस अश्लील वीडियो को नगर निगम के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर देखकर नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने सहायक यंत्री डीके गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। कारण बताओ नोटिस का जवाब 3 दिन में मांगा है। साथ ही सहायक यंत्री पर कार्रवाई करने की बात भी लिखी है।

 

13 June, 2022

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के बेलहरा एवं गुना के बीनागंज में भाईदूज पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में संवाद किया ।
मध्यप्रदेश में बहनों के सशक्तीकरण की कोई भी योजना बंद नहीं होगी cm
शहडोल मै ड्यूटी पर शराब के नशे में राजस्व निरीक्षक को कलेक्टर ने निलंबित किय :
मेडिकल के लिए ले जाने के दौरान पैकरा अस्पताल से भाग गए
धार स्थित भोजशाला का सर्वे शुरू किया
मंदिर और मस्जिद को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा
विपक्षी दलों के नेता भाजपा के खिलाफ भ्रम फैलाने का कार्य करते हैं ; हितानंद जी
भारत के नवनिर्माण के लिए लोकसभा चुनाव जीतना महत्वपूर्ण
भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर, राम मंदिर बनवाकर संकल्प पूरे किए ; प्रहलादसिंह पटेल
भारतीय जनता पार्टी कभी अपनी नीतियों से समझौता नहीं करती है।