Hindi News Portal
राजनीति

दिल्ली पुलिस द्वारा बदसलूकी और मारपीट लोकतंत्र का गला घोटना : अनिल कुमार

नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ अनिल कुमार ने कहा कि ईडी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी को तलब करने के बाद सत्याग्रह की इस लड़ाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने जो मारपीट और जबरन जेल भरने का अडिय़ल व्यहार पिछले 3 दिनों से अपना रखा है कांग्रेस कार्यकर्ता उससे डरने वाला नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के चलते आज भी दिल्ली पुलिस जेल भरो अभियान चालू रहा। उन्होंने कहा कि सत्तावादी ताकतों के खिलाफ लड़ाई में राहुल गांधी के साथ बेबुनियाद प्रताडऩा का कांग्रेस कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर विरोध करें रहेंगे। आज पुलिस बर्बरता पूर्ण कार्यवाही के कारण प्रदेश अध्यक्ष जख्मी हो गए जिसके कारण उन्हें अस्तपाल में भर्ती होना पड़ा। चौ अनिल कुमार ने कहा कि सत्याग्रह की इस लड़ाई के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन और एकजुटता को कुचलने के लिए मोदी सरकार तानाशाह रवैये के तहत बल का प्रयोग कर रही है, जिसकी कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि हम डरेंगे नही, झुकेंगे नही, लड़ेगें और लड़ते रहेंगे। कांग्रेस मुख्यालय परिसर में पुलिस ने जबरदस्ती घुसकर हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं को बेहरमी से पीटा है। देश की ऐतिहासिक सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के कार्यालय में घुसकर दिल्ली पुलिस की कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की कार्यवाही लोकतंत्र का गला घोटने जैसा है। चौ अनिल कुमार ने कहा कि राहुल गांधी मोदी सरकार के झूठ और गलत कामों को बेनकाब करने के लिए सच्चाई के लिए लड़ते हुए भारत की जनता की आवाज को प्रतिनिधित्व कर रहे है। उन्होंने कांग्रेस के सत्याग्रह को पुलिस उत्पीडऩ और प्रताडऩा से दबा नही सकेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के भ्रष्टाचार और तानाशाही रवैये के खिलाफ इस लड़ाई में कांग्रेस कार्यकर्ता श्री राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। जबकि भाजपा देश को सांप्रदायिक और जातिवादी आधार पर विभाजित करने की कोशिश कर रही है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि यह चौंकाने वाला है कि पुलिस के गुंडों द्वारा मीडिया कर्मियों को भी नहीं बख्शा गया, जिन्होंने उन पर लाठीचार्ज किया, और कई लोग घायल हो गए, जबकि मीडिया कर्मी सत्तारूढ़ दल की बर्बरता और पुलिस की क्रूर कार्यवाही को दिखाने के लिए शांतिपूर्वक अपने पेशेवर कर्तव्य को निभा रहे थे।

15 June, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।