Hindi News Portal
राजनीति

वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार द्वारा बदले की भावना से की जा रही कार्यवाही शर्मनाक - निंदनीय है कांग्रेस

लखनऊ , केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड, में घुसकर कांग्रेस नेताओं और पार्टी नेताओं को पीटने व दुर्भावना से ग्रसित होकर परेशान करने के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने लखनऊ में कांग्रेस नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में राजभवन घेरने की कोशिश की। जिसमें पुलिस प्रशासन से झड़प और लाठीचार्ज हुआ और गिरफ्तार कर इको गार्डेन ले जाया गया। पुलिस से झड़प में कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं हैं।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के संयोजक और प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने भाजपा सरकार के अलोकतांत्रिक रवैये पर सवाल करते हुए कहा कि विगत 3 दिनों में 30 घंटे से ज्यादा प्रवर्तन निदेशालय श्वस्र द्वारा राहुल गांधी को पूछ-ताछ के लिए बुलाकर परेशान किया जा रहा है जबकि सभी तथ्य और सच्चाई सामने है, हिटलर शाही करके हमारे नेताओं कार्यकर्ताओं की असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तारी हो रही है, पार्टी मुख्यालय में दिल्ली पुलिस द्वारा घुसकर कार्यकर्ताओं को पीटना और दुर्व्यवहार दिखाता है कि देश में लगातार लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश हो रही है।
अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हम सभी कांग्रेस जन शान्ति पूर्वक अपना विरोध दर्ज कराने राजभवन जा रहे थे लेकिन पुलिस द्वारा रोका गया और गिरफ्तार किया , राज्यसभा सांसद वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी व नेता विधान मंडल दल आराधना मिश्रा मोना, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी व पूर्व रूरुष् हुस्ना सिद्दीकी, प्रवक्ता पंकज तिवारी व अन्य नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया जो पूरी तरह असंवैधानिक है लोकतंत्र में सभी को अपनी बात और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन भाजपा सरकार अधिकारों को समाप्त करना चाहती है। भाजपा जितना दमन करने की कोशिश करेगी आन्दोलन उतना ही मुखर होगा, हम कांग्रेस जन डरने वाले नहीं पूरा देश राहुल गांधी के साथ है। कल पुन: इस तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।
अंशू अवस्थी ने बताया कि आज भी राजभवन जाने से रोका गया लेकिन कुछ कांग्रेस जन पुलिस से बचकर राजभवन पहुंचे जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया राजभवन पहुंचने वालों में वरिष्ठ नेता द्विजेंद्र राम त्रिपाठी, वीरेंद्र मदान, के.के. पांडेय , शमशाद व सीमा व अन्य रहे, प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार होने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, सहित तमाम कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं हैं ।

 

 

फ़ाइल फोटो 

16 June, 2022

भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है