Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

हमारा मुकाबला झूठ, फरेब और भ्रम फैलाने वालों से है, उनका असली चेहरा जनता को बताएं

जबलपुर। कांग्रेस आज आप्रसांगिक हो गई है। कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार करने वालो के साथ खड़ी होती है। जब हमारी सरकार गुंडों बदमाशो पर कार्रवाई करती है, तो कांग्रेस के लोग उन अपराधियों के साथ खड़े होते हैं। यह कांग्रेस की परंपरा है। हमारा मुकाबला जिनसे है, वो झूठ, फरेब, कपट की राजनीति करने वाले, भ्रम फैलाने वाले लोग हैं। हमें जनता को उनका असली चेहरा बताना होगा। इसके साथ ही यह संकल्प लेना होगा कि हम अपनी सरकारों के कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। काम करेंगे शानदार - डॉ जितेंद्र जामदार, सेवा करेंगे शानदार - डॉ जामदार, मेयर बनेंगे कामदार - डॉ जितेंद्र जामदार, इन नारों के साथ हम चुनाव मैदान में जाएंगे और हर बूथ पर भाजपा को विजयी बनाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को जबलपुर में महापौर प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र जामदार की नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कही।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह जबलपुर की पहली ऐसी सभा है, जिसमें एक बहिन मूक-बधिर लोगों तक उनकी संकेत भाषा में भाषण समझा रही हैं। इसे देखकर मैं आश्चर्यचकित रह गया। जब जानकारी ली, तो पता चला कि यह वही भाई बहिन है जिन्हें हमारे डॉ जामदार ने सेवा के माध्यम से खड़ा किया है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने तो विधायकों को ही महापौर उम्मीदवार बना दिया, लेकिन हमारे संगठन ने तय किया कि समाज के ऐसे लोगो, कार्यकर्ताओं को टिकिट देंगे जो समाजसेवा में सक्रिय रहे हों और इसीलिए डॉ. जामदार को चुना गया।
श्री चौहान ने कहा कि हम जबलपुर को आने वाले 5 वर्षों में हिंदुस्तान के पांच प्रमुख शहरों में शामिल कराएंगे। कमलनाथ सरकार हमेशा पैसे की कमी का रोना रोती रहती थी, लेकिन हम विकास में पैसों की कमी नहीं आने देंगे। जहाँ चाह होती है वहाँ विकास की राह अपने आप निकलती है। हमारे सभी जनप्रतिनिधि और साथी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसलिए आपसे निवेदन करने आया हूँ कि कांग्रेस के लोग भृम फैलाने में माहिर हैं, उनकी बातों में न आएं और ऐसे व्यक्ति को चुनें, जो विकास और सेवा को समर्पित है।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमने 2003 से पहले दिग्विजयसिंह के शासन में जबलपुर को देखा है। उस समय चारों ओर बदहाली और भर्ष्टाचार था। और मैं गर्व से कहता हूं कि आपने 2003 के बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार द्वारा जबलपुर में किए गए विकास को भी देखा है। हमारी सरकार ने, पहले के जनप्रतिनिधियों ने जबलपुर के विकास की जिस यात्रा को शुरू किया था, उसे आगे बढ़ाने का कार्य हमारे प्रत्याशी डॉ जामदार जी करेंगे। शर्मा ने कहा कि मैंने उनको छात्र राजनीति से देखा है, उनकी सेवा भावना और विकास के विजन को हम सभी जानते हैं। जिस तरह हमारे प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकारें गरीबों और पिछड़ों का उत्थान करने का कार्य रही है, उसी तरह हमारे प्रत्याशी डॉ जामदार भी दिव्यांग, गरीब, पीड़ित की सेवा वर्षो से कर रहे हैं।
नामांकन सभा में केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व साँसद राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक अशोक रोहाणी, अजय विश्नोई, के साथ पार्टी पदाधिकारी एवँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

19 June, 2022

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के बेलहरा एवं गुना के बीनागंज में भाईदूज पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में संवाद किया ।
मध्यप्रदेश में बहनों के सशक्तीकरण की कोई भी योजना बंद नहीं होगी cm
शहडोल मै ड्यूटी पर शराब के नशे में राजस्व निरीक्षक को कलेक्टर ने निलंबित किय :
मेडिकल के लिए ले जाने के दौरान पैकरा अस्पताल से भाग गए
धार स्थित भोजशाला का सर्वे शुरू किया
मंदिर और मस्जिद को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा
विपक्षी दलों के नेता भाजपा के खिलाफ भ्रम फैलाने का कार्य करते हैं ; हितानंद जी
भारत के नवनिर्माण के लिए लोकसभा चुनाव जीतना महत्वपूर्ण
भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर, राम मंदिर बनवाकर संकल्प पूरे किए ; प्रहलादसिंह पटेल
भारतीय जनता पार्टी कभी अपनी नीतियों से समझौता नहीं करती है।