Hindi News Portal
देश

देश की महान राष्ट्रपति बनेंगी द्रौपदी मुर्मू... एनडीए उम्मीदवार पर बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली एनडीए ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार में झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मुहर लगा दी है। इससे पहले विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का नाम फाइनल किया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एनडीए उम्मीदवार के ऐलान के कुछ देर बाद पीएम नरेंद्र मोदी ट्वीट किया कि द्रौपदी मुर्मू देश की एक महान राष्ट्रपति बनेंगी।
इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने प्रेस कांफ्रेस के जरिए एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार का औपचारिक ऐलान किया। काफी देर तक चले मंथन में पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने बैठक की थी। जिसमें सर्वसम्मति से द्रौपदी मुर्मू का नाम फाइनल किया गया।
कौन हैं द्रौपदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। आदिवासी नेता कहे जाने वाली मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं और बीजेडी सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मुहर लगने के बाद अब एनडीए को चुनाव में बीजू जनता दल का साथ मिलने की संभावना काफी बढ़ गई है।
क्या बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के बारे ट्वीट किया। पीएम ने लिखा, "द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी।"
पीएम मोदी ने आगे लिखा, "लाखों लोग, विशेष रूप से वे जिन्होंने गरीबी का अनुभव किया है और कठिनाइयों का सामना किया है, द्रौपदी मुर्मू जी के जीवन से बहुत ताकत मिलती है। नीतिगत मामलों में उनकी समझ और दयालु स्वभाव से हमारे देश को बहुत लाभ होगा।"
जनजातीय गौरव को नए शिखर पर ले जाने वाला काम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "आज देश के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व जेपी नड्डा की अध्यक्षता में एनडीए ने राष्ट्रपति पद के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की घोषणा की है। ये निर्णय जनजातीय गौरव को नए शिखर पर ले जाने का काम करेगा। इसके लिए मोदी जी का अभिनंदन करता हूं।"

 

22 June, 2022

NIA को बड़ी सफलता मिली, रामेश्वरम कैफे विस्फोट का आरोपी मुअज्जिल शरीफ गिरफ्तार
NIA ने आरोपी पर 3-3 लाख रुपये का इनाम रखा गया था
वकीलों की चिठ्ठी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति
अपने स्वार्थों के लिए दूसरों से प्रतिबद्धता चाहते हैं
पीएम मोदी ने संदेशखाली पीड़ित भाजपा प्रत्याशी से बात की:शक्ति स्वरूपा बताया
भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।
PM मोदी को भूटान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ,140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया
पीएम मोदी भूटान के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान को पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं।
अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर, पत्नी बोली- यह गिरफ़्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा
केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी का विरोध किया