Hindi News Portal
राजनीति

प्रदेश के 109 वार्डों में भाजपा के पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के 109 वार्डो में भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध पार्षद चुने गये हैं। नगर निगम में 1 वार्ड, नगरपालिका के 12 एवं नगर परिषद के 96 वार्डो में पार्टी के पार्षद निर्विरोध चुने गए है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने सभी पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि यह भाजपा के सुशासन तथा विकास की नीतियों की बड़ी जीत है।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने निर्विरोध निर्वाचित सभी पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि यह समन्वय, सामंजस्य और सहयोग का यह अप्रतिम उदाहरण है। इससे पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के प्रति जनता का निरंतर विश्वास बढ़ा है और हम सब मिलकर स्थानीय चुनाव में विकास के संकल्प को पूरा करेंगे।
सीहोर जिले की शाहगंज नगर पंचायत के 15 वार्डो में से 15 वार्ड, सागर जिले की नगर परिषद बरोदियाकलां के 15 वार्डो में से 15 वार्ड, मालथौन के 15 वार्डो में से 12 वार्ड, बांदरी के 15 वार्डो में से 11 वार्ड, दतिया जिले की नगरपालिका दतिया के 6 वार्ड, छतरपुर जिले के नगरपरिषद बिजावर के 4 वार्ड, नगरपरिषद बढ़ोनी के 3 वार्ड, नगरपरिषद भांडेर में 1 वार्ड, सागर जिले के नगर परिषद देवरी के 2 वार्ड, नगरपरिषद सुरखी के 2 वार्ड, नगरपरिषद शाहपुर के 1 वार्ड, नगरपरिषद बिलहरा के 2 वार्ड, पन्ना नगरपालिका के 2 वार्ड, नरसिंहपुर जिले के नगरपालिका सालीचौका में 1 वार्ड, नगरपरिषद साईंखेड़ा में 1 वार्ड, कटनी जिले के नगरपरिषद विजयराघौगढ़ में 1 वार्ड, पन्ना जिले के नगरपरिषद अमानगंज के 1 वार्ड, अजयगढ़ के 1 वार्ड, छतरपुर जिले के नगरपरिषद बारीगढ़ के 1 वार्ड, नगपालिका टीकमगढ़ के 1 वार्ड, नगरपरिषद खरकापुर के 1 वार्ड, इंदौर जिले के नगरपरिषद मानपुर के 1 वार्ड, सांवेर के 2 वार्ड, दतिया जिले के नगरपरिषद भांडेर के 1 वार्ड, ग्वालियर जिले के नगरपरिषद पिछौर के 1 वार्ड, शिवपुरी जिले के नगरपरिषद बदरवास के 1 वार्ड, भिंड के नगरपरिषद मालनपुर के 1 वार्ड, नगरनिगम रतलाम के 1 वार्ड, देवास जिले के नगरपरिषद टोंकखुर्द के 1 वार्ड, पीपलरवां के 1 वार्ड, कांटाफोड़ के 1 वार्ड, सीहोर जिले के नगरपालिका सीहोर के 1 वार्ड, नगरपरिषद नसरूल्लागंज के 2 वार्ड, नगरपालिका रायसेन के 1 वार्ड, नगरपरिषद सांची के 1 वार्ड, बाड़ी के 1 वार्ड, विदिशा जिले के नगरपालिका सिरोंज के 1 वार्ड, हरदा जिले के नगरपरिषद सिराली के 1 वार्ड, सतना जिले के नगरपरिषद उचहेरा के 1 वार्ड, अनुपपुर जिले के नगरपरिषद डूमरकच्छर के 1 वार्ड, नगरपरिषद मगरौनी के 1 वार्ड एवं रनौद के 1 वार्ड में भाजपा के पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

24 June, 2022

बुधनी में आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमकर थिरकते हुए ढोल बजाया
पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को सबसे सुंदर और खिला हुआ कमल बुधनी भेंट करेगी
बीएसपी के पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह और कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी,अजय यादव ने भाजपा का दामन थामा
जबलपुर संभाग के कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली
राम व राष्ट्र विरोधियों से मुकाबला है ,जीत के अलावा कुछ नही सोचे :डॉ मिश्रा
जाके प्रिय न राम वैदेही। ताको वोट कदापि न देही।
बीजेपी ने नवनीत राणा को अमरावती से उम्मीदवार बनाया पार्टी ने 7वीं लिस्ट जारी की,
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के विवाद में जेल भी जाना पड़ा था।
शिवसेना उद्धव गुट ने लोकसभा चुनाव के लिए, 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
कांग्रेस की सांगली सीट से भी उद्धव की शिवसेना ने अपना उम्मीदवार उतार