Hindi News Portal
धर्म

आज का राशिफल

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और 26-06-22 रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज का पूरा दिन पार कर देर रात 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 47 मिनट तक शूल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 6 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रवि प्रदोष व्रत है।


मेष: परिजनों के सानिध्य में दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में अपने को पारंगत सावित करेंगे। मन में कुछ नयी ईच्छाएं बलवती होंगी।
बृषभ: हर रिश्ते में माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिन्ताएं होंगी। व्यावसायिक योजनाएं विफल होती नजर आएंगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। अपने अनुकूल अपेक्षा आपकी सबसे बड़ी मूर्खता है।
मिथुन: देवी आराधना में मन केन्द्रित होगा। परिजनों के सानिध्य में मधुर वाणी का प्रयोग करें। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। मन में कुछ नयी ईच्छाएं बलवती होंगी।
कर्क : आवेश व उच्छृंखलता पर नियंतण्रकरें। ईश्वरीय आस्था से मन में शांति का वास होगा। परिजनों के मध्य सब कुछ सामान्य होगा। पारिवारिक चिन्ताओं से मन ग्रसित होगा।
सिंह : किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। अन्तर्मरुखी स्वभाव को त्याग बर्हिमुखी बनें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केन्द्रित होगा।
कन्या : कुछ नयी अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। संबंधों में व्यवहार कुशल बनें। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।
तुला : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेगी। दुविधाओं को त्याग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केन्द्रित हों।
वृश्चिक : संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। धार्मिक आस्था से मन में उत्साह का संचार होगा। कार्य क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
धनु: दूसरों की सफलता को देख अपने अन्दर हीनता न आने दें। आवेश में कुछ न बोलें। मन को ईरीय आस्था में केन्द्रित करें। अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें।
मकर : मन की भावनाओं पर नियत्रंण कर दायित्वों के प्रति सजग रहें। धार्मिक कार्यो में मन लगेगा। महत्वपूर्ण कार्यो में आलस्य न करें परिजनों का सानिध्य मिलेगा परन्तु वाणी पर संयम रखें।
कुंभ : ईश्वरीय आस्था में मन केन्द्रित होगा। पारिवारिक व्यवस्था में समय व्यतीत होगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिन्तित होगा।
मीन : देवी की आराधना में दिन व्यतीत होगा। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार हैं। आर्थिक चिन्ताएं मन प्रभावी होंगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

26 June, 2022

अयोध्या मै रामलला का सूर्य तिलक हुआ, मस्तक पर सूरज की रोशनी चमकती रही आस्था का जनसैलाब उमडा ;
मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा
अयोध्या धाम में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
रामनवमी मेला का 9 अप्रैल से शुभारंभ हो चुका है, 17 अप्रैल रामनवमी तक रहने वाला है।
52 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी
15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी.
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन 04-04-24 तारीख है।
अयोध्या ने वेटिकन और मक्का का रिकार्ड तोड़ा, 48 दिन में 1 करोड़ रामभक्तों ने श्रीराम लला के दर्शन किए ।
रोजाना 2 लाख श्रद्धालु अयोध्या आकर श्री राम लला के दर्शऩ कर रहे हैं