Hindi News Portal
राजनीति

जनहित की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएंगे मोर्चा कार्यकर्ताः वैभव पंवार

भोपाल। नगर निकाय और पंचायत चुनावों में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बात चाहे प्रचार की हो, या घर-घर झंडे, बैनर लगाने की, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की हर अभियान में सक्रिय भागीदारी रही है। आने वाले समय में भी युवा मोर्चा सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। मोर्चा का यह अभियान 27 जून से शुरू हो गया है और 11 जुलाई तक चलेगा। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।
हमारा लक्ष्य- वन बूथ, 50 यूथ
पंवार ने कहा कि विगत चुनाव में मोर्चा ने प्रत्येक बूथ पर 20 युवाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा था, जिसके अच्छे परिणाम मिले। इसलिए इस चुनाव में युवा मोर्चा ने प्रत्येक बूथ पर 50 युवाओं को चिह्नित करने और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा मोर्चा के अलग-अलग कार्यक्रमों में भी फोकस अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर रहेगा।
इस तरह होंगे कार्यक्रम
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंवार ने बताया कि मोर्चा के कार्यक्रमों की शुरुआत 27 जून को सभी चुनाव क्षेत्रों में जनसंपर्क से हो चुकी है। 28 जून को मोर्चा कार्यकर्ता मंडल स्तर पर बाइक रैली निकालेंगे, जो उस क्षेत्र में स्थित किसी मंदिर में हनुमान चालीसा के पाठ से शुरू होगी और प्रत्येक वार्ड से गुजरकर महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न होगी। 29 और 30 जून को मोर्चा द्वारा फ्लैश मॉब का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सार्वजनिक स्थानों पर मोर्चा कार्यकर्ता नव मतदाताओं को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराएंगे और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ेंगे। 04 जुलाई को प्रत्येक जिला केंद्र पर वृहद बाइक रैली निकाली जाएंगी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी भी शामिल होंगे। पंवार ने बताया कि इसके उपरांत जिन शहरों में नगर निगम चुनाव 13 जुलाई को होना है, वहां पर 11 जुलाई को भी एक बाइक रैली निकाली जाएगी।
पत्रकार वार्ता में पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदीप त्रिपाठी, मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अंकित गर्ग, सह प्रभारी सुनील साहू, मोर्चा के भोपाल जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार उपस्थित थे।

27 June, 2022

भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है