Hindi News Portal
छत्तीसगढ़

लैंडस्लाइड की चपेट में आने से भिलाई का लाल हुआ शहीद

भिलाई 3 जुलाई ;छत्तीसगढ़ के एक जवान की शहीद होने की खबर सामने आ रही है। भिलाई के नेहरु नगर ईस्ट के रहने वाले लेफ्टीनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय लैंडस्लाइट की चपेट में आने से शहीद हो गए हैं। उनके शहीद होने की खबर सुनकर लोग काफी दुखी हो गए हैं। छत्तीसगढ़- मणिपुर के इंफाल में हुए लैंडस्लाइड की चपेट में आने से भिलाई के जवान के शहीद हो जाने की खबर सामने आई है। बात दे कि भिलाई नेहरू नगर ईस्ट के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय शहीद हो गए हैं। बता दे कि कपिल देव 107 बटालियन गोरखा राइफल्स मणिपुर में तैनात थे।कुछ दिन पहले ही लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय मणिपुर के नोनी जिले के तुपुल में रेलवे ट्रैक व स्टेशन निर्माण कार्य के स्थल पर एक बड़े भूस्खलन के बाद से लापता हो गए थे। रविवार को रेस्क्यू बाद उनका शव बरामद कर लिया गया है।
आपको बता दें कि मणिपुर के नोने जिला अंतर्गत जिरिबम रेलवे लाइन और स्टेशन निर्माण का कार्य चल रहा है। यह क्षेत्र बोडो उग्रवादियों की वजह से प्रदेश का सबसे रिमोट और संवेदनशील एरिया में से एक है। इसलिए रेलवे निर्माण कार्य में लगे लोगों की सुरक्षा के लिए यहां पर भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी की कंपनी 107 को तैनात किया गया है। वही लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव टीम के कमांडर हैं और बीते तीन वर्षों से वे वहां पर पदस्थ हैं।

03 July, 2022

पूर्व CM भूपेश बघेल की चुनाव से पहले मुश्किलें बढ़ी, महादेव ऐप मामले में FIR दर्ज
ईडी के अनुसार, अनुमानित आय करीब 6,000 करोड़ रुपये है
जांजगीर में विजय संकल्प रैली मै शाह ने कहा भाजपा का वादा पत्थर की लकीर
वर्ष 2014 में छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीटें भाजपा को दी थीं।
(रायपुर) बस्तर से सरगुजा तक हर घर जल का लक्ष्य हो रहा पूरा
हर घर नल से जल के लिए छत्तीसगढ़ के बजट में 4 हजार 5 सौ करोड़ रूपए का प्रावधान
बघेल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की महादेव ऐप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
''इसे रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए,
छत्तीसगढ़; शासकीय कर्मियों को इस माह के अंत तक मिल सकता है 4 प्रतिशत डीए, भारत निर्वाचन आयोग से अनुशंसा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग से अनुशंसा कर दी है