Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा कांवड़ यात्रा में हुए शामिल

दतिया ; गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा श्रावण माह के आखिरी सोमवार उन्नाव से दतिया आने वाली कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। इसके पूर्व मंत्री डॉ. मिश्रा के साथ बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री डबरा पहुँचे। डॉ. मिश्रा ने दतिया में भगवान भोलेनाथ की पूर्जा-अर्चना कर महारूद्राभिषेक किया।गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया में चल रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण अनुष्ठान में बागेश्वर धाम सरकार के सान्निध्य में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर महारूद्राभिषेक किया। उन्होंने भोलेनाथ से देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। बागेश्वर धाम सरकार की हनुमंत कथा में पार्टी संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने बागेश्वर धाम सरकार के साथ डबरा में लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। बागेश्वर धाम सरकार ने डबरा में निर्मित हो रहे नवगृह मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिये धर्म-प्रेमी जनता और डॉ. मिश्रा को साधुवाद दिया।गृह मंत्री डॉ. मिश्रा उन्नाव से दतिया आने वाली कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। डॉ. मिश्रा राजापुर गाँव से कांवड यात्रा से शामिल हुए। वे यात्रा के साथ खेरी गाँव तक पैदल चले। उन्होंने बताया कि सावन माह में इस यात्रा का विशेष आयोजन किया जाता है।

09 August, 2022

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के बेलहरा एवं गुना के बीनागंज में भाईदूज पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में संवाद किया ।
मध्यप्रदेश में बहनों के सशक्तीकरण की कोई भी योजना बंद नहीं होगी cm
शहडोल मै ड्यूटी पर शराब के नशे में राजस्व निरीक्षक को कलेक्टर ने निलंबित किय :
मेडिकल के लिए ले जाने के दौरान पैकरा अस्पताल से भाग गए
धार स्थित भोजशाला का सर्वे शुरू किया
मंदिर और मस्जिद को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा
विपक्षी दलों के नेता भाजपा के खिलाफ भ्रम फैलाने का कार्य करते हैं ; हितानंद जी
भारत के नवनिर्माण के लिए लोकसभा चुनाव जीतना महत्वपूर्ण
भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर, राम मंदिर बनवाकर संकल्प पूरे किए ; प्रहलादसिंह पटेल
भारतीय जनता पार्टी कभी अपनी नीतियों से समझौता नहीं करती है।