Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का 99 साल की उम्र में निधन

नरसिंहपुर,12 सितंबर; द्वारका और शारदा पीठ के शंकराचार्य जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद महाराज ने रविवार को 99 वर्ष की आयु में नरसिंहपुर के गोटेगांव में स्थित झोतेश्वर के परमहंसी गंगाआश्रम में अंतिम स्वांस ली।
महाराज श्री ने विगत 30 अगस्त को अपना 99 वां जन्मदिन मनाया था। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका जन्म दीघोरी गांव के ब्राह्मण कुल में हुआ था। वे सुशिक्षित और वेदों, शास्त्रों में पारंगत विद्वान थे।बताया जाता है कि उनका जन्म उपाध्याय कुल में एक गरीब परिवार में हुआ।1950 में उन्होंने दंडी दीक्षा ग्रहण की थे।उन्होंने 9 वर्ष की आयु में घर छोड़ दिया था। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और जेलों में रहे।
महाराज जी को कल शाम 3 से 4 बजे के बीच झोतेश्वर में समाधि दी जाएगी। तब तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन कर सकेंगे। महाराज श्री विभिन्न राजनीतिक दलों कई राजनेताओं के गुरु भी थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्वारका शारदा पीठ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। शोक के इस समय में उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!
मप्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि पूज्य शंकराचार्य जी के प्राणांत की सूचना अत्यंत दुःखद है। मुख्यमंत्री ने पूज्य शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के अतुलनीय योगदान को अखिल विश्व अनंत वर्षों तक स्मरण रखेगा।

12 September, 2022

देश की जनता अपना अमूल्य मत इंडी गठबंधन को देकर खराब नहीं करेगी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इंडी गठबंधन बेल और जेल वाले नेताओं का जमावड़ा है,
कूनो राष्ट्रीय उद्यान मै चीतों की वजह से आदिवासियों की जिंदगी बदल रही ,
सहरिया जनजाति के लिए आरक्षित श्योपुर के कराहल ब्लाक से रिपोर्ट
नागौद के नाराज भाजपा विधायक को मनाने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -