Hindi News Portal
राजनीति

गोवा में कांग्रेस 8 विधायकों ने भाजपा का दामन थामा कहा विश्वासघात : दिनेश गुंडू राव

पणजी 14 सितंबर । कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने बुधवार को अपनी पार्टी के आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने को 'विश्वासघात' और 'बेशर्मी की हद' करार दिया। राव ने ट्वीट किया, "गोवा के लोगों ने इन विधायकों को वोट दिया, क्योंकि वे कांग्रेस के उम्मीदवार थे। उन्होंने मंदिरों, चर्च और दरगाह के सामने शपथ ली थी कि वे भाजपा में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने हलफनामा दिया था कि वे हमेशा कांग्रेस के साथ रहेंगे और संविधान के नाम पर प्रतिज्ञा की थी।"
उन्होंने दिगंबर कामत और माइकल लोबो को टैग करते हुए आगे कहा, "क्या यह दिगंबर कामत व माइकल लोबो और अन्य लोगों द्वारा विश्वासघात और बेशर्मी की पराकाष्ठा नहीं है?"
पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, राजेश फलदेसाई, एलेक्सो सिकेरा और रुडोल्फ फर्नाडीस उन आठ विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने बुधवार को पाला बदल लिया।
इन विधायकों ने भाजपा में शामिल होने की पहली कोशिश 10 जुलाई 2022 को की थी। हालांकि वे इसमें सफल नहीं हुए थे। उन्होंने हाल ही में दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई से बचने के लिए फिर से कोशिश की थी।
दिनेश गुंडू राव ने बागियों के 10 जुलाई को दलबदल के पहले 'प्रयास' पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर कांग्रेस को विभाजित करने के लिए इसके विधायकों को पैसे देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा था, "बड़ी रकम की पेशकश के बावजूद हमारे छह विधायक डटे हुए हैं। मुझे उन पर गर्व है। भाजपा दो तिहाई बहुमत के लिए कांग्रेस में विभाजन की कोशिश कर रही थी, जिसमें कामयाब हो गई।"
उन्होंने कहा, "हमारे कई विधायकों को पार्टी बदलने के लिए बड़ी रकम की पेशकश की गई थी। मैं भाजपा द्वारा उन्हें दी जाने वाली धनराशि से हैरान हूं।"
यहां तक कि गोवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने भी कहा था कि भाजपा के उद्योगपति मित्र, खदान मालिक और कोयला माफिया कांग्रेस विधायकों को दलबदल करने के लिए 30 से 40 करोड़ रुपये की पेशकश कर रहे हैं।
कांग्रेस ने माइकल लोबो को विपक्ष के नेता के पद से हटा दिया था और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पर भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस को विभाजित करने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया था।
ताजा दलबदल के बाद गोवा विधानसभा में कांग्रेस के अब तीन विधायक रह गए हैं।

14 September, 2022

हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है
कांग्रेस के युवराज यूपी में चुनाव हारने के बाद इज्जत बचाने के लिए केरल भागे : पीएम मोदी
भ्रष्टाचार का दोषी कोई भी व्यक्ति छोड़ा नहीं जाएगा।
गुलाम नबी आजाद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अनंतनाग सीट से नाम लिया वापस
पार्टी बैठक में लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर चिराग का रोहणी आचार्य पर पलटवार, कहा- चार जून को देख लेंगे
प्रधानमंत्री को गलत ठहराने का प्रयास किया, एनडीए को उतना ही फायदा पहुंचा है