Hindi News Portal
भोपाल

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान समाज के गरीब, किसान तथा युवाओं को लाभान्वित करने का है अभियान - मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आम जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ें, उन्हें गाँव में ही शासकीय अमला योजनाओं की जानकारी दें तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करें। मुख्यमंत्री उमरिया जिले की ग्राम पंचायत मालियागुड़ा में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के शिविर को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने शिविर में जन सेवा अभियान में योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने किसान कल्याण योजना, राजस्व, उचित मूल्य पर राशन वितरण, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी योजना, मातृत्व वंदना योजना, स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पाद, बैंक लिंकेज एवं महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने किसानों से किसान कल्याण योजना के लाभों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्हें योजना से लाभान्वित किया जायेगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राजस्व विभाग के नामांतरण प्रकरणों की जानकारी भी ली। कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि 4 फौती नामांतरण के आवेदन मिले हैं जिनका निराकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उचित मूल्य दूकानों से राशन वितरण की जानकारी ग्रामीणों से हाथ उठवा कर ली। जनता ने नियमित राशन प्राप्त होना बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन पात्र लोगों को राशन नहीं मिला है, उनको पात्रता पर्ची बना कर अभियान के दौरान लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने से कोई हितग्राही छूटे नहीं, जिससे बीमारी में नि:शुल्क 5 लाख रूपये तक का लाभ मिले।
मुख्यमंत्री ने मुड़रिया की राधा दीदी से समूह द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में जाना। राधा दीदी ने बताया कि गणवेश, साबुन बनाने, सब्ज़ी उत्पादन कार्य, ब्यूटी पार्लर संचालन के कार्य स्व-सहायता समूहों द्वारा किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समूह से जुड़ी बहनों की आय बढे, बहने गरीब नही रहें तथा सुख चैन से जिन्दगी जियें। मुख्यमंत्री ने गरीब, किसान तथा सभी पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या-पूजन कर किया। जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह, प्रभारी मंत्री श्री राम किशोर कांवरे, विधायक बाँधवगढ़ श्री शिवनारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
हितलाभ वितरण
मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं में हितग्राहियों को लाभान्वित किया। हितग्राहियों को बैंक क्रेडिट, उज्ज्वला योजना, उद्यम क्रांति योजना, लाडली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित कर नि:शक्तजनों को उपकरण वितरण किये।

21 September, 2022

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे