Hindi News Portal
राजनीति

राहुल गांधी से तुलना भगवान राम का अपमान, देश से माफी मांगे कांग्रेसः सबनानी

भोपाल। एक परिवार को खुश करने और अपने प्रतिद्वंदी नेताओं से आगे निकलने के लिए कांग्रेस के दरबारी नेता अक्सर ऊलजलूल बयानबाजी करते रहे हैं। लेकिन इस बार महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख ने जो बयान दिया है, उससे देश के करोड़ों रामभक्तों की आस्था को चोट पहुंची है। राहुल गांधी से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की तुलना किया जाना उनका अपमान है और इसके लिए कांग्रेस पार्टी को देश की रामभक्त जनता से माफी मांगना चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पाटोले एवं राजस्थान के एक कांग्रेस विधायक द्वारा राहुल गांधी की यात्रा की तुलना भगवान राम की यात्रा से करने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कही।
भगवानदास सबनानी ने कहा कि देश और दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र भगवान राम का अपमान कांग्रेस की आदत रही है। वास्तव में कांग्रेस पार्टी भगवान राम को अपमानित करके इस देश के करोड़ों हिंदुओं, हिंदु संस्कृति और हिंदुओं के धार्मिक विश्वासों पर प्रहार करके उन्हें अपमानित करना चाहती है। श्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि कांग्रेसियों द्वारा भगवान राम के अपमान का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी रामसेतु प्रकरण में कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर भगवान राम को ‘काल्पनिक किरदार’ बता चुकी है। कांग्रेस पार्टी को देश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि अब वह सिर्फ राजनीतिक जरूरत के लिए एक काल्पनिक किरदार से राहुल गांधी की तुलना क्यों करना चाहती है?
सबनानी ने कहा कि भगवान राम से राहुल गांधी की तुलना करने वाले कांग्रेस के दरबारियों को यह पता होना चाहिए कि भगवान राम की यात्रा सत्य तथा जीवनमूल्यों की स्थापना के लिए थी। राहुल गांधी तो अपनी यात्रा का उपयोग झूठ फैलाने और समाज को तोड़ने के लिए ही कर रहे हैं। उन्हें यह जान लेना चाहिए कि सर्वशक्तिमान भगवान राम ने अपनी यात्रा के लिए समुद्र की तीन दिनों तक आराधना की थी, ताकि उसकी मर्यादा का सम्मान सुरक्षित रहे। राहुल गांधी के लिए तो संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना, केंद्रीय कैबिनेट द्वारा पारित प्रस्ताव को सार्वजनिक रूप से फाड़ना मामूली बात रहे हैं। श्री सबनानी ने कहा कि भगवान राम ने तो अपनी यात्रा में दीनदुखियों के उद्धार के लिए, उन्हें न्याय दिलाने के लिए उनका उपकार किया था। लेकिन राहुल गांधी अपनी यात्रा में जिन्हें गले लगा रहे हैं, उनमें से कोई भरी सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाला है, तो कोई इस देश और यहां की संस्कृति पर हमला करने वालों का साथी है। ऐसी स्थिति में यह सिर्फ कांग्रेस के लोगों ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए विचारणीय है कि राहुल गांधी अपनी इस यात्रा से कौन सा मापदंड स्थापित करना चाहते हैं?

19 October, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।