Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

रेलवे अंडरब्रिज का कार्य डीआरएम के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक सम्पन्न।

पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मण्डल के रुठियाई स्टेशन के मक्सी छोर की तरफ रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण का कार्य दिनांक 19 अक्टूबर 2022 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि इस ब्रिज का कार्य दिसंबर 2016 से लंबित था। गुना-रुठियाई रेल लाइन दोहरीकरण कार्य के दौरान लेवल क्रासिंग क्रमांक- 72 को बंद कर दिया गया था। इस लेवल क्रासिंग के बदले में यहाँ पर अंडरब्रिज का निर्माण कार्य किया जाना था, ताकि आम जनता को रेल लाइन के पार जाने/आने में सुविधा मिल सके। परन्तु भिन्न-भिन्न कारणों से अंडरब्रिज का निर्माण कार्य विलंबित होता गया। इसके लिए जनता की मांग को स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी समय-समय पर रेल प्रशासन के समक्ष रखा गया। चूंकि गुना छोर की ओर स्थित रेलवे फाटक गाड़ियों के आवागमन के चलते अधिकतर समय बन्द रहने से इस अंडरब्रिज की अत्यधिक आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
इस अंडरब्रिज के निर्माण से रुठियाई की जनता में हर्ष व्याप्त है। इस कार्य के संपन्न हो जाने से आकस्मिक समय में बीमारी आदि के समय में शीघ्र इलाज के लिए रेल लाइन के पार जाने वालों के लिये सुविधा होगी।
इस कार्य को मण्डल रेल प्रबंधक श्री सौरभ बंदोपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में मुख्य परियोजना प्रबन्धक श्री जोन सिंह मीना की निगरानी में भोपाल मण्डल स्थित गति शक्ति विभाग की टीम द्वारा सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया।

21 October, 2022

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के बेलहरा एवं गुना के बीनागंज में भाईदूज पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में संवाद किया ।
मध्यप्रदेश में बहनों के सशक्तीकरण की कोई भी योजना बंद नहीं होगी cm
शहडोल मै ड्यूटी पर शराब के नशे में राजस्व निरीक्षक को कलेक्टर ने निलंबित किय :
मेडिकल के लिए ले जाने के दौरान पैकरा अस्पताल से भाग गए
धार स्थित भोजशाला का सर्वे शुरू किया
मंदिर और मस्जिद को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा
विपक्षी दलों के नेता भाजपा के खिलाफ भ्रम फैलाने का कार्य करते हैं ; हितानंद जी
भारत के नवनिर्माण के लिए लोकसभा चुनाव जीतना महत्वपूर्ण
भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर, राम मंदिर बनवाकर संकल्प पूरे किए ; प्रहलादसिंह पटेल
भारतीय जनता पार्टी कभी अपनी नीतियों से समझौता नहीं करती है।