Hindi News Portal
मनोरंजन

आलिया भट्ट रणबीर कपूर के घर बेटी का हुआ जन्म दोनों ही परिवार मै जश्न

मुंबई ,06 नवंबर ; बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बन चुकी हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर में नन्ही बेटी का जन्म हुआ है। कपूर खानदान और भट्ट फैमिली के घर बिटिया का आवगमन हुआ है। पूरा परिवार और उनके चाहने वाले खुशी से झूम रहे हैं। बताया तो ये भी जा रहा है कि आलिया भट्ट की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई है। हालांकि इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें रणबीर कपूर रविवार तड़के ही वाइफ आलिया को लेकर मुंबई के एचएन रिलायंस अस्तपाल पहुंचे थे।
रविवार सुबह 7.30 रणबीर कपूर वाइफ आलिया भट्ट को लेकर मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचे थे। ये वही हॉस्पिटल है जहां रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने अंतिम सांसें ली थी। आलिया के एडिमिट होने के कुछ देर बाद उनकी मां सोनी राजदान और सासु मां नीतू कपूर भी पहुंच गई थीं।
कपूर खानदान में जश्न
ऋषि कपूर आज होते तो इस दिन की खुशी शायद कुछ ओर होती। खैर अब वह परिवार और अपने फैंस के बीच नहीं है। पर आज का दिन उनके लिए बेहद खास है। नीतू कपूर पोती को लेकर काफी खुश हैं तो भट्ट फैमिली में भी पहले बेबी का जन्म हुआ है। इस समय दोनों ही फैमिली जश्न से झूम रही है।
क्या सी-सेक्शन हुई है डिलीवरी?
आलिया भट्ट की डिलीवरी को लेकर कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्ट्रेस की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई है। हालांकि इस बारे में अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आयी है। बताया जा रहा है कि मां आलिया और बेबी गर्ल दोनों स्वस्थ है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी
आलिया और रणबीर ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया। इस रिलेशनशिप को कपल ने अप्रैल 2022 में शादी में तब्दील किया। दोनों ने ही बेहद सिंपल अंदाज में शादी की जहां कुछ दोस्त और परिवारवाले पहुंचे थे।

06 November, 2022

लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया
IPL में पति सट्टा में, डेढ़ करोड़ हार गया तो पत्नी ने आत्महत्या की
13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
अक्षय कुमार की नई फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.
दुनियाभर में सालार फिल्म 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? पिता ने दिया बड़ा अपडेट
किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।