भोपाल 6 नवंबर ; प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत मत्स्य पालन में इच्छुक व्यक्तियों से वर्ष 2023-24 के लिए मत्स्य विभाग भोपाल ने अनुदान प्राप्त करने के लिए 15 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।योजनांतर्गत ऐसे सभी वर्ग के हितग्राही जो कि मत्स्य पालन में मत्स्य बीज संवर्धन पोखर निर्माण, तालाब निर्माण, मत्स्य बीज उत्पादन, सघन मत्स्य पालन, मत्स्य परिवहन, मत्स्य विपणन तथा मत्स्य संपदा के सुरक्षित संधारण की इकाई निर्माण, बायोफ्लॉक यूनिट/टैंक निर्माण, आरएएस निर्माण, मत्स्य फीड मील निर्माण, कियोस्क निर्माण मत्स्य फुटकर दुकान आदि की गतिविधियों के माध्यम से मत्स्य पालन के व्यवसाय से जुड़कर मत्स्य पालन कार्य करते हैं वे इस योजना में पात्र होंगे।मत्स्य विभाग में सहायक संचालक मत्स्योद्योग, भोपाल के कार्यालय में कार्यालयीन समय में 15 नवम्बर तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।