Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

भाजपा सरकार ने महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा देने का काम किया : शिवराजसिंह चौहान

देवास ,09 नवंबर ; भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रादेशिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र का शुभारम्भ बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। वहीं तृतीय सत्र में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं चतुर्थ सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने किया।
बच्चियों के जन्म से विवाह तक के काम कर रही भाजपा सरकार : चौहान
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के उत्थान के लिये कई योजनाओं का कियान्वयन कर उनको आगे बढ़ाने का काम किया और उसमें सफलता भी हासिल की। एक समय था जब महिलाओं को कई बंधनों में रहना होता था। कई प्रकार की कुप्रथाओं के कारण महिलायें आगे नहीं बढ़ पा रही थी। वर्तमान में महिलाओं को आरक्षण के माध्यम से राजनीतिक क्षेत्र के साथ साथ शासकीय नौकरियों में स्थान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जब लड़की पैदा होती थी तो परिवार को बोझ लगती थी, लेकिन अब हमने इतनी योजनायें बना दी है कि उनके जन्म से लेकर विवाह तक का काम मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां दुष्कर्म के 87 मामलों में आरोपियों को फांसी की सजा हुई है।
भाजपा बलिदान के आधार पर खडा हुआ संगठन है : शर्मा
प्रथम सत्र में उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने 'भारतीय जनता पार्टी इतिहास एवं विकासÓ विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। पार्टी अलग अलग मोर्चो के माध्यम से सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में काम कर रही है। महिला मोर्चा की भूमिका उसमें महत्वपूर्ण है। आजाद भारत में देश की सरकार ने दो निशान, दो प्रधान बनाने का प्रावधान किया था। जिसका विरोध हमारे पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने किया था तथा राजनैतिक मतभेद के चलते जनसंघ की स्थापना की गई। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान भी इसी आंदोलन में हुआ। भाजपा बलिदान के आधार पर खड़ा हुआ संगठन है। जनसंघ की स्थापना से लेकर आज की भाजपा का इतिहास बताते हुए उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद एवं अन्त्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए ही भारतीय जनता पार्टी आज अपनी लोकप्रियता के शिखर पर है। भाजपा सामाजिक परिवर्तन के लिए काम करती है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं मोर्चा की प्रदेश प्रभारी श्रीमती दर्शना सिंह, राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती एश्वर्य बिसवास, प्रदेश सरकार की मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी सीमा सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी विजय दुबे, मोर्चा उपाध्यक्ष डॉ. नंदनी पाठक, विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पंवार, श्रीमती कृष्णा गौर, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, मोर्चा महामंत्री श्रीमती माया पटेल, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थी।
0

09 November, 2022

अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -
प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं आएगी, ये मोदीजी की गारंटी है; मुख्यमंत्री डॉ यादव
मुख्यमंत्री ने मंडला एवं शहडोल के ब्यौहारी, चुरहट में जनसभाओं को संबोधित किया।
जो देश और समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं, वो भाजपा के साथ आ रहे : विष्णुदत्त शर्मा
छतरपुर में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित
मप्र में कांग्रेस शून्य पर आएगी-डॉ.नरोत्तम मिश्रा
बीजेपी इस बार प्रदेश में अच्छे मतों से जीतेंगी।