Hindi News Portal
अपराध

जिससे श्रद्धा के टुकड़े किए वो हथियार पुलिस को मिला- गर्लफ्रैंड को दी अंगूठी भी मिली

नई दिल्ली 28 नवंबर ; श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आई है कि जिस हथियार से श्रद्धा के टुकड़े-टुकड़े किए गए थे पुलिस ने वो हथियार बरामद कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने श्रद्धा की अंगूठी बरामद की है। इस अंगूठी को आफताब ने दूसरी लड़की को दिया था। यह लड़की फ्लैट पर आई थी। इस केस की जांच कर रही पुलिस के लिए यह अहम कामयाबी मानी जा रही है। पुलिस इस केस में अहम सबूत लगातार ढूंढ रही है ताकि आफताब को उसके गुनाहों की सजा दिलाई जा सके। श्रद्धा की हत्या के बाद 30 से ज्यादा टुकड़े करने की बात कही जा रही है।
दिल्ली पुलिस को कुछ हथियार मिले हैं उनके बारे में कहा जा रहा है कि इन्हीं हथियारों से श्रद्धा को कई टुकड़ों में आफताब ने काटा था और फिर उसके शव के टुकड़ों को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था। ये हथियार इस केस में पुलिस के लिए अहम सबूत साबित हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस को अभी तक श्रद्धा का सिर नहीं मिला है।
वहीं यह बात भी सामने आई थी कि श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब दूसरी लड़की के संपर्क में भी आ गया था। इस लड़की से उसकी मुलाकात डेटिंग ऐप पर हुई थी। कहा जा रहा है कि आफताब ने श्रद्धा की अंगूठी को दूसरी लड़की को दे दिया था।

28 November, 2022

सरेआम साली ने जीजा की चप्पलों से पिटा
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया
पुलिस ने वाहन चोर से दो दोपहिया वाहन बरामद किए
आरोपी के खिलाफ चोरी और मारपीट के अपराध पहले से दर्ज है
पुलिस ने अपराधियों का निकाला जुलूस
इन दोनों आरोपियों को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया
सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी ने की पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली ।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को अनुज और सुभाष चंदर को पंजाब से गिरफ्तार किया था ।
होटल के कमरे में संग्धित अवस्था में युवती का शव मिला हत्या के पहले अर्धनग्न कर पीटा
पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।