Hindi News Portal
राजनीति

ऐसा कोई सगा नहीं जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं : शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली, 28 नवम्बर ; भारतीय जनता पार्टी का नगर निगम चुनाव प्रचार आज और तेज हुआ। छह केंद्रीय मंत्रियों और दो मुख्यमंत्रियों के साथ पार्टी के दो राष्ट्रीय महामंत्री और अनेक सांसद एवं विधायक पार्टी के प्रचार के लिए लोगों के बीच गए।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शास्त्रीनगर, शालीमार बाग और रोहिणी में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं। अपने गुरु को धोखा दिया, बच्चों की झूठी कसमें खा गए, कुमार विश्वास जैसे मित्रों को धोखा दिया वे जनता के क्या होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा मुफ्त की बात नहीं बल्कि गरीबों की बात करती है और हमारा संकल्प है कि दिल्ली के अंदर 2027 तक कोई भी झुग्गी नहीं दिखाई देगी क्योंकि सभी झुग्गीवासियों को हमने पक्के मकान देने का संकल्प किया है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने गत तीन बार नगर निगम में भाजपा को विजयी बनाया है और हमें सेवा करने का मौका दिया है। दिल्लीवालों ने भी देखा है कि किस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मंख देश की दिशा और दशा सुधारने का काम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है, ये पीछे नहीं रह सकती। इसलिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों को पराजय देकर सबक सिखाना है कि दिल्ली के लोग अब भ्रष्टाचार सहन नहीं करेंगे। दिल्ली के लोगों को एक निर्णायक, ईमानदार और विकास से प्रेरित नेतृत्व चाहिए, इसलिए वे भाजपा को चुनेंगे।
केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली देहात से पूरी तरह से कटी हुई है, देहात के लोग आज अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्र साहिब सिंह वर्मा के समय को याद करते हैं जब मुख्यमंत्री आवास देहात के लोगों के लिए खुला रहता था। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के शासन में दिल्ली-देहात को विकास, सार्वजनिक परिवहन एवं पानी की सप्लाई तक से वंचित रखा गया है और नगर निगम चुनाव में देहात के लोग केजरीवाल को सबक सिखाएंगे।
केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने आज जगतपुरी एवं अनारकली वार्डों में प्रचार किया और जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार का कुशासन खत्म करना है और ऐसे झूठ बोलने वालों को एमसीडी में आने से रोकना है। केजरीवाल का पूरा राजनीतिक जीवन झूठे वायदों और खोखले प्रचार से चला है और अब उनके राजनीतिक जीवन का अंत निश्चित है। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जामा मस्जिद, चांदनी महल एवं सदर बाजार वार्ड में चुनाव प्रचार में भाग लिया और कहा कि स्थानीय लोगों से मिलने के बाद मेरा अनुभव कहता है कि दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार के गत आठ साल के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है और अब उसे सबक सिखाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह एवं दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भूपेन्द्र यादव, नरेन्द्र सिंह तोमर, डॉ जितेन्द्र सिंह, सोम प्रकाश एवं अजय भट्ट, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास एवं दिलीप घोष, सांसद सुशील मोदी, डॉ हर्षवर्धन, रवि किशन, प्रवेश साहिब सिंह, रमेश बिधूड़ी एवं सतीश गौतम, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली भाजपा के महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा एवं दिनेश प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश के विधायक श्रीकांत शर्मा, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, झारखंड के महामंत्री प्रदीप वर्मा, वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा एवं कपिल मिश्रा और दिल्ली के सभी भाजपा विधायक आदि ने जनता के बीच जाकर प्रचार किया।

29 November, 2022

जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी ‘ट्विटर बबुआ’ को बताया, उन्होंने कहा- उनसे केवल नकारात्मक सोच की अपेक्षा
प्रदेश में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, लेकिन तेजस्वी यादव को कोई जानकारी ही नहीं है।
झूठ की दुकान है कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी 70 सालों तक अड़ंगे लगाए, गरीबी दूर नहीं कर पाए, अब जनता से झूठ बोल रहे हैं; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया
शिवराज सिंह चौहान ने आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ से पहले चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की।
मैं सौभाग्यशाली भाई हूं बहनें पसीने की कमाई मुझे चुनाव लड़ने दे रही हैं अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा ; शिवराज
भोपाल में 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ अमानवीय कृत्य मप्र को शर्मसार करने वाली घटना-मुकेश नायक
दोषी को कठोर दंड दिया जाए, और किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान ना किया जाए।
टीवी सीरियल अनुपमा’ की मशूहर अभिनेत्री रुपाली गांगुली BJP में शामिल ।
PM मोदी के बताए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करूंगी