Hindi News Portal
राजनीति

जनजातीय समाज को हमेशा गुमराह करती रही कांग्रेसः विष्णुदत्त शर्मा

धार/गंधवानी। भारतीय जनता पार्टी ने सदैव जनजातीय समाज के उत्थान के प्रयास किए हैं, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही जनजातीय समाज को गुमराह करने का काम किया है। आज कांग्रेस पेसा एक्ट के बारे में जनजातीय भाई-बहनों के बीच भ्रम फैला रही है। भारतीय जनता पार्टी जनजातीय गौरव यात्राओं के माध्यम से ग्राम और चौपालों पर जाकर पेसा एक्ट के लाभ बता रही है, ताकि जनजातीय भाई-बहनों को सही जानकारी मिले और कांग्रेस अपने गलत मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को धार जिले के गंधवानी में आयोजित जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। शर्मा ने उपस्थित जनसमुदाय को पेसा एक्ट को जानने और कांग्रेस के भ्रम में न आने का संकल्प भी दिलाया। सम्मेलन में डॉ निशांत खरे, सांसद छतर सिंह दरबार, सरदार सिंह मेड़ा, रंजना बघेल, जयदीप पटेल और जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने भी संबोधित किया।
शर्मा ने कहा कि जनजातीय गौरव यात्रा का उद्देश्य जनजातीय वर्ग में पेसा एक्ट कानून को लेकर जनजागृति लाना है। भाजपा सरकार ने पेसा एक्ट लागू कर जनजातीय बंधुओं को उनका अधिकार दिया है, जिसके लिए हमारे जनजातीय भाई-बहन बरसों से प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर पहला हक जनजातीय समाज का है। हमें गर्व है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पेसा एक्ट लागू कर जनजातीय बंधुओं को उनका अधिकार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी जनजातीय क्रांतिवीरों का सम्मान नहीं किया। उन्होंने हमेशा इस वर्ग की उपेक्षा की। भाजपा ने जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत लोगों तक पहुंचाने के लिए हमेशा प्रयास किए। भगवान बिरसा मुंडा केवल जनजातीय वर्ग के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश की धरती से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने कभी करीबी नहीं देखी, इसलिए वे गरीबों की पीड़ा को कभी नहीं समझ सकते। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का केवल कोरा नारा दिया, उनके उत्थान के लिए कांग्रेस सरकार ने कभी कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गरीब हितैषी योजनाओं से गरीबों का जीवन स्तर पहले से बेहतर हुआ है। उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, स्वरोजगार योजना समेत कई गरीब हितैषी योजनाओं से गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आई है। वहीं, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने जनजातीय बंधुओं को सशक्त, सक्षम और अधिकार संपन्न बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय वर्ग का जीवन बेहतर बनाने के लिए भाजपा सरकार संकल्पित है।
जनजातीय सम्मेलन के अवसर पर विभिन्न संगठनों तथा समाज के प्रतिनिधियों ने पेसा एक्ट लागू होने पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का आभार जताया तथा स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने धार जिले के अमझेरा में अमर शहीद महाराणा बख्तावर सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। अमझेरा प्रवास के दौरान ही प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

02 December, 2022

जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी ‘ट्विटर बबुआ’ को बताया, उन्होंने कहा- उनसे केवल नकारात्मक सोच की अपेक्षा
प्रदेश में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, लेकिन तेजस्वी यादव को कोई जानकारी ही नहीं है।
झूठ की दुकान है कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी 70 सालों तक अड़ंगे लगाए, गरीबी दूर नहीं कर पाए, अब जनता से झूठ बोल रहे हैं; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया
शिवराज सिंह चौहान ने आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ से पहले चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की।
मैं सौभाग्यशाली भाई हूं बहनें पसीने की कमाई मुझे चुनाव लड़ने दे रही हैं अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा ; शिवराज
भोपाल में 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ अमानवीय कृत्य मप्र को शर्मसार करने वाली घटना-मुकेश नायक
दोषी को कठोर दंड दिया जाए, और किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान ना किया जाए।
टीवी सीरियल अनुपमा’ की मशूहर अभिनेत्री रुपाली गांगुली BJP में शामिल ।
PM मोदी के बताए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करूंगी