गांधीनगर ,05 दिसंबर ; गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त हुए। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपीएटी मशीन को सील किया।
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक लगभग 58.68प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया
गुजरात के 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में मतदान हो रहा है।
नए आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक मतदान साबरकांठा (57.23 प्रतिशत) और सबसे कम अहमदाबाद (44.67 प्रतिशत) से दर्ज किया गया था।
कहीं-कहीं भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पंचमहल जिले के गोदाली गांव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रभातसिंह चौहान पर हमला हो गया। उनकी कार पर लोगों के एक समूह ने हमला किया था। साथ ही अंकलाव निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मामूली हाथापाई भी हुई। पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को हुआ था। नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।