Hindi News Portal
देश

चीन समेत 5 देशों से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर अनिवार्य, केंद्र का राज्यों को निर्देश- ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित करें

नई दिल्ली ,24 दिसंबर ; कोरोना को लेकर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। सतर्कता के बीच बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा है कि देश में कोविड न फैले इसके लिए सतर्कता बरतना हमने शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम विमानन मंत्रालय से बात करके चीन, जापान, हॉंग कॉंग, बैंकॉक, दक्षिण कोरिया सभी से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर अनिवार्य करेंगे। भारत में आने के बाद जिनको बुखार होगा या कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया जाए उन्हें क्वारंटीन करने के लिए भी हम आदेश जारी करने जा रहे हैं। कोरोना के बारे में फैलाई जा रही ही एक खबर का सरकार ने खंडन किया है।
खबरों में कहा जा रहा था कि अधिक सक्रिय मामले वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य होगी। इसके बाद ही उन्हें भारत आने की अनुमति मिलेगी। खबर का खंडन करते हुए केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए हवाई अड्डों पर रैंडम टेस्टिंग समेत कई अनिवार्य कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्रसारित जानकारी सही नहीं है।
ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित करें
वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक चिठ्ठी लिखी, जिसमें कोरोना से निपटने के लिए सभी तैयारियां करने का निर्देश दिया गया है। मंत्रालय ने सभी राज्यों को कोरोना मैनेजमेंट के लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सप्लाई की मशीनें दुरुस्त रखें।

 

24 December, 2022

झारखंड को भ्रष्टाचार और जंगल राज की आग में झोंकने वालों को सजा देने के लिए जनता हमें आशीर्वाद दे - पीएम मोदी
भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा की जीत के लिए वोट मांगे।
रायबरेली मै राहुल गांधी ने सोनिया और प्रियंका गांधी के साथ अपना नामांकन दाखिल किया
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रॉबर्ट वाड्रा और बडी संख्या मै समर्थक भी मौजूद रहे
आम तौर पर गैर-जमानती वारंट जारी नहीं किये जा सकते : सुप्रीम कोर्ट
किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को तब तक प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए
चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले चुनाव स्टाफ पर एफआईआर दर्ज होगी - जिला चुनाव अधिकारी
धारा 134 अधीन एफआईआर और विभागीय कार्रवाई को लेकर फटकार लगाई
देश को लिखित में गारंटी दें कि… PM मोदी ने कांग्रेस को दे 3 चुनौतियां डाली ये
कांग्रेस के शहजादे आजकल माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं।