Hindi News Portal
भोपाल

परिश्रम से सफलता के पथ पर आगे बढ़ें : मुख्यमंत्री चौहान

सीहोर/भोपाल 7 जनवरी; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शहर हो या ग्राम, सभी जगह के बच्चों में प्रतिभा और क्षमता होती है। यदि सही दिशा मिल जाए तो वे चमत्कार कर सकते हैं। परिश्रम से सफलता के पथ पर आगे बढऩा आसान होता है।मुख्यमंत्री चौहान आज जिले के दो नगर नसरुल्लागंज और शाहगंज में मामा कोचिंग क्लासेस के शुभारंभ समारोह को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मनुष्य ईश्वर का अंश है, अमृत का पुत्र है और अनंत शक्तियों का भंडार समाए हुए हैं। यदि आत्म-विश्वास और अनुकूल वातावरण हो तो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में विद्यार्थी सफल हो सकते हैं। उन्हें योग्यता के आधार पर सम्मानजनक स्थान अवश्य मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को मनोयोग से अध्ययन करने का परामर्श दिया। नसरुल्लागंज और शाहगंज में नि:शुल्क कोचिंग मिलने से प्रसन्न विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री चौहान का हर्ष ध्वनि से स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान ने दो बालिकाओं कु. अनीता पवार और कु.आयुषी विश्वकर्मा से चर्चा भी की। कार्यक्रम में कार्तिकेय सिंह, निर्मला, प्रतिभा और अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

07 January, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे