Hindi News Portal
भोपाल

5 फरवरी को संत रविदास को नमन कर मंत्रीगण विकास यात्राएँ आरंभ करेंगे ; मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल :18फरवरी ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संत रविदास जी की जयंती 5 फरवरी से प्रदेश में विकास यात्राओं का क्रम आरंभ होगा। संत रविदास को नमन कर विकास यात्राएँ शुरू की जाएंगी। विकास यात्रा में पूर्ण निर्माण कार्य का लोकार्पण तथा जो निर्माण कार्य शुरू करने हैं उनका प्रभारी मंत्री द्वारा शिलान्यास किया जाएगा। विकास यात्रा में हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करने के साथ उनसे संवाद के लिए गाँव या ग्राम पंचायत स्तर पर हितग्राही सम्मेलन होंगे। विकास यात्रा का रूट प्रभारी मंत्री तय करेंगे। मंत्रीगण विकास यात्रा के पहले दो दिन सघन दौरा अवश्य करें। शासन की विकास गतिविधियों और जन-कल्याणकारी कार्यों का लाभ जनता को निश्चित समय-सीमा में बिना किसी परेशानी के मिले यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। विकास यात्रा में हितग्राहियों से इन विषयों पर संवाद अवश्य किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मंत्रीगण के साथ बैठक कर संबोधित कर रहे थे। सभी संभागायुक्त तथा जिला कलेक्टर बैठक में वर्चुअली सम्मिलित हुए।

मंत्री हितग्राहियों से संवाद आवश्यक करें


मंत्री हितग्राहियों से संवाद आवश्यक करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मंत्रीगण के दौरे और विकास यात्रा प्रभावी हों, यह हमारी प्राथमिकता है। विकास यात्रा 5 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेगी, आवश्यकता होने पर विकास यात्रा की अवधि को प्रभारी मंत्री अधिकतम 25 फरवरी तक बढ़ा सकते हैं। विकास यात्रा में मंत्रीगण निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पूर्ण होने की समय-सीमा, जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति और संतुष्टि स्तर के लिये हितग्राहियों से संवाद अवश्य करें। विकास यात्रा में सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा विभिन्न समाजों के प्रबुद्ध जन से भी चर्चा की जाए। विकास यात्रा में जिला मुख्यालय के साथ विकासखंड स्तर तक दौरे होंगे और सभी मंत्री लौटने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
जिला प्रशासन को दिए गए निर्देश
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास यात्रा के संबंध में जिला प्रशासन को आवश्यक व्यवस्था तथा समन्वय संबंधी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों तथा जन-कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में राज्य स्तर पर जिले के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से समाधान कराया जाए। जिले के उत्कृष्ट कार्यों के प्रचार तथा अन्य स्थानों पर उनके अनुकरण को प्रोत्साहित किया जाए। शिक्षण संस्थाओं, छात्रावासों, आँगनवाड़ी, विद्युत और पेयजल व्यवस्था, जल जीवन मिशन के रेस्टोरेशन के कार्यों का निरीक्षण भी विकास यात्रा में होगा।
सामाजिक तथा स्वयंसेवी संस्थाओं को गणतंत्र दिवस उत्सव से जोड़ा जाए
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, जन-उत्सव के रूप में मनाया जाए। गणतंत्र दिवस उत्सव में शिक्षण संस्थाओं के साथ जिलों में सक्रिय सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और विभिन्न समाजों के प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उत्सव के लिए 25 जनवरी से गतिविधियाँ आरंभ की जाएँ। इसके लिए स्वच्छता अभियान तथा जागरूकता संबंधी गतिविधियों का संचालन भी हो।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव, जल-संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, वन मंत्री डाँ.कुंवर विजय शाह, वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्य उपस्थित थे |

25 January, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे